मानसून गया नहीं ठंड का असर शुरू, पहाड़ों में बर्फबारी से एमपी के कई शहरों का पारा लुढ़का
Sandeep Kumar | Oct 11, 2025, 19:48 IST
mp-cold-effect
मध्यप्रदेश में मानसून की चलाचली के साथ ही ठंड दस्तक दे रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान गिरने लगा है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में पारा 20 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो रही है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। मौसम में ठंड का असर शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी से हवाओं का रुख बदला। ठंडी हवाओं के कारण राज्य के कई शहरों का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। प्रदेश में शनिवार का मौसम मिला-जुला रहा। पूर्वी जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी हुई। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में धूप निकली। रात के तापमान में गिरावट जारी है।
एमपी में मानसून पूरी तरह से विदा नहीं हुआ है। हालांकि, गुलाबी ठंड का असर शुरू हो गया है। कई शहरों का पारा 20 डिग्री से नीचे है। मालवा-निमाड़ और इंदौर-उज्जैन संभाग के शहर सबसे ठंडे हैं। भोपाल, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में भी तापमान गिरा है। उत्तर से ठंडी हवा आने से MP में भी ठंड बढ़ी है।
ये भी पढ़ें...MP Weather Report : प्रदेश में गुलाबी ठंड से पहले 4 दिन होगी भारी बारिश
राजगढ़ सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 14.6 डिग्री था। इंदौर में 15.5 डिग्री, भोपाल में 18 डिग्री दर्ज किया गया। उज्जैन में 18.5 डिग्री, ग्वालियर में 18.9 डिग्री रहा। जबलपुर का पारा 21 डिग्री था। धार में 16.5 डिग्री, बैतूल में 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुना में 17.6 डिग्री, खंडवा-शिवपुरी में 17 डिग्री रहा।
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर से मानसून की विदाई, अब होगा रातों में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम
मध्यप्रदेश से मानसून की वापसी शुरू हो गई है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल समेत 30 जिलों से मानसून लौट गया।
सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा से मानसून अगले एक-दो दिन में लौटेगा। इससे पहले 12 जिले, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (11 अक्टूबर): मानसून की वापसी से एमपी सहित यूपी-दिल्ली में गिरेगा पारा, कहीं तेज बारिश
मौसम विभाग ने अगले 3 दिन बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। यह पूर्वी जिलों में होगा। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने बताया कि 14 अक्टूबर को कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : उत्तरी हवाओं के असर से गिरने लगा तापमान, निकलने लगे गर्म कपड़े
इस बार गुना में सबसे ज्यादा 65.6 इंच बारिश हुई। मंडला और रायसेन में 62 इंच से अधिक बारिश हुई। श्योपुर और अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा पानी गिरा। शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार सबसे कम बारिश वाले जिले हैं। शाजापुर में 28.9 इंच, खरगोन में 29.6 इंच, खंडवा में 32 इंच, बड़वानी में 33.5 इंच और धार में 33.6 इंच बारिश हुई।
गुलाबी ठंड का असर शुरू
ये भी पढ़ें...MP Weather Report : प्रदेश में गुलाबी ठंड से पहले 4 दिन होगी भारी बारिश
इन शहरों का तापमान गिरा
ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश में भोपाल-इंदौर से मानसून की विदाई, अब होगा रातों में ठंड का अहसास, जानें आज का मौसम
30 जिलों से लौटा मानसून
सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा से मानसून अगले एक-दो दिन में लौटेगा। इससे पहले 12 जिले, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है।
ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (11 अक्टूबर): मानसून की वापसी से एमपी सहित यूपी-दिल्ली में गिरेगा पारा, कहीं तेज बारिश
बूंदाबांदी का अलर्ट
ये भी पढ़ें...राजस्थान मौसम अपडेट : उत्तरी हवाओं के असर से गिरने लगा तापमान, निकलने लगे गर्म कपड़े
गुना में सबसे ज्यादा बारिश
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari