डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में गड़बड़ी, एक पोस्ट पर 2-2 अफसर

Rohit Sahu | Jun 23, 2025, 09:06 IST
Share
transfer order
transfer order

वाणिज्यिक कर विभाग में तबादलों की सूची में भारी गड़बड़ी सामने आई है। कई अफसरों की नई पोस्टिंग के बावजूद पुराने अधिकारी हटाए नहीं गए, जिससे कई जगह दो-दो अफसर तैनात हैं और व्यवस्था में उलझन पैदा हो गई है।

मध्य प्रदेश में तबादलों का मौसम चल रहा है। सरकार ने सालों से जमे अफसरों कर्मचारियों बदलने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में पुलिस से लेकर अन्य सभी विभागों में लगातार तबादले हो रहे हैं। तबादला करने की हड़बड़ी में बड़ी बड़ी गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। ताजा मामला डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के वाणिज्यिक कर विभाग का है। विभाग की तबादला सूची से में भारी गड़बड़ी उजागर हो रही है। कई जगह नए अफसर तो भेजे गए, लेकिन पहले से पदस्थ अधिकारियों को हटाया ही नहीं गया। इससे एक ही पद पर दो-दो अफसर तैनात हो गए हैं।

ग्वालियर से भोपाल तक उलझी तबादला चेन

ग्वालियर संभाग 1 के डिप्टी कमिश्नर परमानंद सौंधिया को ग्वालियर वृत्त 3 भेजा गया, जबकि ग्वालियर वृत्त 3 के हरिदास भालेकर को सागर भेजा गया और वहां से निर्मल परिहार को भोपाल वृत्त 5 भेजा गया। मगर, भोपाल वृत्त 5 में पहले से पदस्थ मिथलेश वामनकर को हटाया ही नहीं गया। यही स्थिति मंडीदीप, नरसिंहपुर और कटनी वृत्त में भी दिखी।

मंडीदीप में दो डिप्टी कमिश्नर तैनात

भोपाल ऑडिट विंग से नरेंद्र सिंह चौहान को मंडीदीप भेजा गया। लेकिन वहां पहले से डिप्टी कमिश्नर प्रीति प्रभुलता पन्ना पदस्थ हैं। दोनों की मौजूदगी से अधिकार क्षेत्र में भ्रम की स्थिति बन गई है।

नरसिंहपुर में एक ही पद पर दो अधिकारी

सुप्रिया पाठक को नरसिंहपुर भेजा गया है, जबकि वहां की मौजूदा अफसर दुर्गेश पटेल का तबादला पहले किया गया और बाद में रद्द कर दिया गया। ऐसे में दोनों अफसर एक ही पद पर आ गई हैं।

भोपाल, सागर और टीकमगढ़ में भी दो दो अफसर

सतना के असिस्टेंट कमिश्नर नवीन दुबे को भोपाल भेजा गया, लेकिन वहां से किसी को नहीं हटाया गया। भोपाल वृत्ति कर की श्वेता साठे को संभाग क्रमांक 1 भेजा गया, पर वहां भी पुराना अफसर जस का तस है।

यह भी पढ़ें...ट्रांसफर आर्डर को ठेंगा दिखा रहे DEO घनश्याम सोनी, 23 जून को कांग्रेसी करेंगे पदमुक्त

जहां कोई अफसर नहीं, वहां किसी को नहीं भेजा

भोपाल सर्किल 5 में मिथलेश वामनकर और मंडीदीप में प्रीति पन्ना को जॉइंट कमिश्नर का प्रभार दिया जाना था। लेकिन अब विभागीय पदोन्नति आदेश जारी होने से यह प्रक्रिया अधर में लटक गई है।छतरपुर जिले के नौगांव जैसे स्थानों पर सालों से अफसर नहीं हैं, पर नई तबादला सूची में वहां किसी को नहीं भेजा गया। इससे विभागीय कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।

बता दें प्रदेश में तबादलों में रोज किसी न किसी विभाग से गड़बड़ सामने आ रही है। इस मामले में वाणिज्य कर विभाग से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें...बिजली कंपनी ने किए 8500 आउटसोर्स कर्मचारियों के ट्रांसफर, जो नौकरी छोड़ चुके उनका भी नाम

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

जगदीश देवड़ा | वाणिज्य कर विभाग मध्यप्रदेश | Commercial Taxes Department | mp transfer news | MP News

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • वाणिज्य कर विभाग मध्यप्रदेश
  • Commercial Taxes Department
  • जगदीश देवड़ा
  • mp transfer news
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा