भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहा चुनाव आयोग, SIR को लेकर कांग्रेस नेताओं ने लगाए आरोप

Sanjay Dhiman | Nov 08, 2025, 14:55 IST
Share
congress leaders pc
Photograph: (the sootr)

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है। प्रदेश में मतदाता सूची में विशेष पुनरीक्षण अभियान(SIR) भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा है।

BHOPAL.मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग भाजपा एजेंट की तरह काम कर रहा है। पूरा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान केवल भाजपा को फायदा पहुंचाने का कार्यक्रम है। जिससे चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। यह गंभीर आरोप शनिवार को राजधानी भोपाल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेताओं ने लगाए। इस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने विशेष पुनरीक्षण अभियान भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए चलाया है। उनका कहना था कि चुनाव आयोग अब भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।

शनिवार को राहुल गांधी पचमढ़ी दौरे पर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने पचमढ़ी रवानगी से पहले भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों से राज्य की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है।

यह खबरें भी पढ़ें..

राहुल गांधी का पचमढ़ी मिशन: कांग्रेस जिलाध्यक्षों को देंगे चुनाव जीत का मंत्र, एमपी बना सियासत का केंद्र

आज सीएम मोहन का बिहार में हल्ला-बोल, इधर राहुल गांधी आ रहे एमपी, देखें दोनों नेताओं का शेड्यूल

विशेष पुनरीक्षण अभियान पर कांग्रेस के आरोप

कांग्रेस के नेताओं ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी पूरी नहीं की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अब आम नागरिक को अपनी नागरिकता साबित करनी पड़ रही है, जो चुनाव आयोग का काम था। उनका कहना था कि यूपीए सरकार के दौरान 88,000 घुसपैठियों को देश से बाहर किया गया था। मोदी सरकार के कार्यकाल में केवल 2,400 घुसपैठियों को ही निकाला गया है।

दिग्विजय सिंह ने यह भी बताया कि कांग्रेस ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' अभियान चलाया। इस अभियान में मध्य प्रदेश से 35 लाख 5 हजार से अधिक लोगों ने हस्ताक्षर किए है। हस्ताक्षर अभियान का मुख्य उद्देश्य वोट चोरी पर आम राय बनाना है। इन हस्ताक्षरों को दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।

कांग्रेस की SIR(स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वे विशेष पुनरीक्षण अभियान (Special Revision Campaign) के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि पार्टी ने राज्य के 1,045 ब्लॉकों में नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। प्रत्येक विधानसभा के लिए प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि इस अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जा सके।

जीतू पटवारी ने बताया कि राज्य के 60% से अधिक बूथों की मतदाता सूची पहले ही चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड हो चुकी है।

कांग्रेस नेताओं के चुनाव आयोग पर आरोपों को ऐसे समझें

चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप: कांग्रेस नेताओं ने राजधानी भोपाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग पर भाजपा एजेंट की तरह काम करने का गंभीर आरोप लगाया।

SIR अभियान का उद्देश्य: पार्टी नेताओं ने दावा किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानअभियान (SIR) का एकमात्र उद्देश्य भाजपा को चुनावी फायदा पहुंचाना है।

निष्पक्षता पर सवाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने देश में चुनाव आयोग की निष्पक्षता और ज़िम्मेदारी पर सवाल उठाए।

उपस्थिति: यह गंभीर आरोप लगाते समय प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मौजूद थे।

वोट चोरी की आशंका: नेताओं ने यह आशंका भी जताई कि इस अभियान के माध्यम से वोट चोरी और मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली करने का प्रयास किया जा सकता है।

चुनाव आयोग भाजपा की एजेंट

कांग्रेस के नेता उमंग सिंघार ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि बिहार और हरियाणा की तरह मध्य प्रदेश में भी पिछले विधानसभा चुनाव में वोट चोरी की गई थीं। उन्होंने 16 लाख वोट चोरी होने का दावा किया, लेकिन चुनाव आयोग ने इस आरोप पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। सिंघार का कहना था, जब भी हम सवाल उठाते हैं, भाजपा उसकी तरफ से जवाब देती है। इससे यह साबित होता है कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें..

एमपी में नशेड़ी एएसआई ने बाइक सवारों को रौंदा, शिक्षक की मौत, पत्नी-बच्चों सहित कई घायल

एमपी में सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों में होगा बदलाव! सीएम मोहन यादव के फैसले का इंतजार

नवंबर के अंत में होगा बड़ा प्रदर्शन

कांग्रेस ने यह आरोप भी लगाया गया कि भाजपा ने अपने फायदे के लिए चुनाव आयोग का उपयोग किया है।कांग्रेस ने यह संकेत भी दिया कि वे इस मामले को राष्ट्रपति के पास ले जाएंगे। इस पर कड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस सिलसिले में नवंबर के अंत में दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में देश भर से कराए हस्ताक्षर राष्ट्रपति को सौंपे जाएंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
  • प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • चुनाव आयोग
  • पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
  • विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान
  • स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा