भ्रष्टाचार के खिलाफ एमपी कांग्रेस की बड़ी तैयारी, जिलाध्यक्षों को दी गई खास जिम्मेदारी
Ramanand Tiwari | Published:
mp-congress-anti-corruption
मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी ने भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को उजागर करने की योजना बनाई है। इससे पहले पचमढ़ी में 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया था। इस शिविर में ही जिलाध्यक्षों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
BHOPAL. मध्यप्रदेश कांग्रेस अब एग्रेसिव मोड में उतर चुकी है। पार्टी ने तय किया है कि प्रदेशभर में भाजपा नेताओं के भ्रष्टाचार को बेनकाब किया जाएगा। इसके लिए पचमढ़ी में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को खास जिम्मेदारी दी गई है। इस शिविर में संगठन को मजबूत करने की सीख दी गई। भाजपा नेताओं और मंत्रियों के भ्रष्टाचार की फाइल तैयार करने का निर्देश दिया गया। यह फाइल जनता के बीच उजागर की जाएगी।
पार्टी नेताओं ने कहा है कि जो जिलाध्यक्ष भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज नहीं उठाएंगे, उनसे पद वापस लिया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञों ने संगठन को जमीनी स्तर तक एक्टिव करने के तरीके बताए। साथ ही, जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की सलाह दी गई।
ये भी पढ़ें....इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, संविधान में संशोधन पर रोक बरकरार
राहुल गांधी समेत कई शीर्ष नेताओं ने जिलाध्यक्षों से कहा कि अब कांग्रेस को एग्रेसिव पॉलिटिक्स करनी होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और गलत कामों को जनता के सामने लाना ही असली विपक्ष की भूमिका है। इसके लिए जिलाध्यक्षों को गांव और बूथ स्तर तक भ्रष्टाचार से जुड़ी जानकारी जुटाने का जिम्मा दिया गया है। इसके बाद प्रदेश स्तर पर इन मामलों की समीक्षा कर ठोस कार्रवाई तय की जाएगी।
ये भी पढ़ें....ग्वालियर व्यापार मेला 2025-26: दुकान ब्लैक करने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना
प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को यह भी बताया गया कि उनकी हर गतिविधि की मॉनिटरिंग होगी। रोजाना उनके काम की रिपोर्ट स्टेट कनेक्ट सेंटर के जरिए AICC तक भेजी जाएगी। हर तीन महीने में जिलाध्यक्षों के कामकाज का मूल्यांकन किया जाएगा। उसी आधार पर उनकी रैंकिंग और भविष्य तय होगा।
ये भी पढ़ें....ऑनलाइन फ्रॉड: सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़-2 में रोल दिलाने के नाम पर ठगी
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के सामने अगले तीन वर्षों का रोडमैप रखा। इसके तहत पार्टी भोपाल की बजाय जिला और संभाग स्तर पर आंदोलन और जनसभाएं करेगी। गांव-गांव तक पहुंचने की रणनीति पर भी शिविर में चर्चा हुई। इसका उद्देश्य जनता के मुद्दों को सीधे आवाज देना है।
बैठक में राहुल गांधी को ऐसे युवाओं की सूची भी सौंपी गई है जो वर्षों से सक्रिय हैं। लेकिन अब तक प्रमुख पदों पर नहीं आए। ऐसे दो दर्जन से अधिक युवाओं को आगामी संगठनात्मक बदलावों में अहम भूमिका दी जा सकती है।
प्रशिक्षण के बाद जिलाध्यक्षों को एक और अहम टास्क दिया गया है। अपने क्षेत्र में SIR पर कड़ी निगरानी रखना। उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मतदाता सूची से वास्तविक नाम न हटे और फर्जी नाम शामिल न हों। हर बूथ स्तर पर कांग्रेस की नजर रखने की रणनीति तैयार की गई है।
ये भी पढ़ें....कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया मैनेजमेंट से लेकर AI तक सीखेंगे पार्टी वर्कर, खुद देना होगा खर्चा
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के निर्देश पर जिलाध्यक्षों ने कार्य शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष संगठन को मजबूत बनाने और मुद्दे उठाने की तैयारी कर रहे हैं।
भ्रष्टाचार पर चुप रहने वालों की जाएगी जिम्मेदारी
ये भी पढ़ें....इंदौर के डेली कॉलेज बोर्ड की मनमानी पर हाईकोर्ट सख्त, संविधान में संशोधन पर रोक बरकरार
राहुल गांधी की सीधी गाइडलाइन
ये भी पढ़ें....ग्वालियर व्यापार मेला 2025-26: दुकान ब्लैक करने पर लगेगा 1 लाख का जुर्माना
अब हर जिलाध्यक्ष पर रहेगी कांग्रेस की पैनी नजर
ये भी पढ़ें....ऑनलाइन फ्रॉड: सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज दहाड़-2 में रोल दिलाने के नाम पर ठगी
आंदोलन की तैयारी
युवा चेहरों को मिलेगी अहम जिम्मेदारी
एसआईआर और मतदाता सूची पर मिले विशेष निर्देश
ये भी पढ़ें....कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में सोशल मीडिया मैनेजमेंट से लेकर AI तक सीखेंगे पार्टी वर्कर, खुद देना होगा खर्चा
क्या बोले कांग्रेस प्रवक्ता
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari