पूरी तरह बदल जाएगा एमपी कांग्रेस संगठन, जीतू पटवारी के पोस्ट से मची हलचल

Rohit Sahu | Mar 22, 2025, 15:19 IST
Share
mp congress jitu patwar
mp congress jitu patwar

मध्य प्रदेश में कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के एक्स पोस्ट ने एमपी की राजनीति में हलचल मचा दी है। उन्होंने लिखा की 60 दिन में चेहरा बदल जाएगा।

मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ( MP Congress ) का चेहरा पूरी तरह बदलने की तैयारी हो रही है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ( Jitu Patwari ) ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक वीडियो जारी कर इस बदलाव के संकेत दिए हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एमपी कांग्रेस ने भी इस वीडियो को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया है।

60 दिनों में दिखेगा नया रूप

पीसीसी चीफ ने वीडियो में कहा कि पंचायत स्तर की बात हो, महिला कांग्रेस की बात हो, या फिर 45 साल से कम उम्र के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति, जिलाध्यक्षों की हैसियत – इन सभी स्तरों पर संगठन को पुनर्गठित किया जाएगा। जिलाध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अगले 60 से 90 दिनों में प्रदेश कांग्रेस का पूरी तरह नया चेहरा दिखेगा।

गुजरात की तर्ज पर होगा पुनर्गठन

जीतू पटवारी (Jitu Patwari) के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान ने मध्यप्रदेश को गुजरात के साथ संगठनात्मक अभियान के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया है। इससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस का ढांचा पूरी तरह बदलने वाला है। पार्टी नेतृत्व इस बदलाव के माध्यम से नए और युवा चेहरों को आगे लाने की रणनीति बना रहा है।

यह भी पढ़ें: सदन में बीजेपी ने ED को लेकर दी जानकारी तो भड़के जीतू पटवारी, बोले- सत्ता ने माना...

एमपी कांग्रेस ने भी किया ट्वीट

जीतू पटवारी के बाद एमपी कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा पोस्ट किया है। जिसमें लिखा है कि60 से 90 दिनों में पूरे प्रदेश में पार्टी का नया चेहरा दिखेगा। मैं पार्टी नेतृत्व का आभारी हूं कि मध्यप्रदेश को गुजरात के साथ संगठनात्मक अभियान के पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें:जीतू पटवारी का सीएम से सवाल, BJP विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों?

बदलाव के पीछे की रणनीति

  1. युवा नेतृत्व को आगे लाना:पार्टी नए और ऊर्जावान नेताओं को मौका देकर संगठन को मजबूती देना चाहती है।
  2. गुजरात मॉडल:कांग्रेस नेतृत्व गुजरात की रणनीति को अपनाकर चुनावी सफलता प्राप्त करने की योजना बना रहा है।
  3. कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी:लंबे समय से संगठनात्मक बदलाव की मांग उठ रही थी, जिसे अब लागू किया जा रहा है।
thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • Jitu Patwari
  • मध्य प्रदेश
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • कांग्रेस संगठन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा