MP कांग्रेस ने IT सेल के जिलाध्यक्ष किए नियुक्त, इंदौर से किशोर डोंगरे
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष नितेंद्र सिंह राठौर ने सभी जिलों में आईटी सेल के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इंदौर शहर के लिए एक बार फिर किशोर डोंगरे पर भरोसा जताया गया है।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने सभी जिलों में आईटी सेल के अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। इंदौर ग्रामीण में अमित पांचाल और इंदौर शहर के लिए एक बार फिर किशोर डोंगरे पर भरोसा जताया गया है। इसके साथ ही वाट्सअप सोशल मीडिया विभाग में भी जिलावार नियुक्ति हुई है, जिसमें इंदौर में अभिषेक दुर्रान को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से यह नियुक्ति जारी हुई है। इंदौर के लिए इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पार्षद राजू भदौरिया की अनुशंसा पर इंदौर में डोंगरे की नियुक्ति की गई।
सोशल मीडिया आईटी सेल की बात करें तो मप्र में कुल 65 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। बड़े शहरों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के प्रभारी अलग-अलग हैं। वहीं छोटे जिलों में केवल जिलाध्यक्ष का एक ही पद है। वहीं वाट्सऐप प्रभारियों में कुल 54 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।