आदेश के निरस्त से बढ़ा विवाद, MP कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा अस्वीकार

Manya Jain | Dec 27, 2025, 11:06 IST
Share
mp-congress-media-chief-mukesh-nayak-resigns-talent-hunt-controversy
mp-congress-media-chief-mukesh-nayak-resigns-talent-hunt-controversy

MP कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है। टैलेंट हंट आदेश निरस्त होने पर यह विवाद उपजा है। नायक ने नए चेहरों को मौका देने की बात कही, लेकिन आंतरिक कलह सामने आई है।

BHOPAL.मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्षमुकेश नायक ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में उन्होंने कहा है कि वह नए लोगों को मौका देने के लिए यह कदम उठा रहे हैं। नायक ने बताया कि उनका दो साल का कार्यकाल पूरी ईमानदारी और मेहनत से किया है।

नायक Mukesh Nayak) ने यह भी बताया कि प्रबंधन समिति की बैठक में उन्होंने पहले ही इस्तीफा देने की बात रखी थी। इस बदलाव के कुछ समय पहले, मीडिया विभाग में एक विवाद शुरू हुआ था। यह विवाद टैलेंट हंट को लेकर था।

MUKESH-NAYAK-ISTIFA-1-755x1024-654014
MUKESH-NAYAK-ISTIFA-1-755x1024-654014

ये भी पढ़ें...अगले महीने छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस के जिलाध्यक्षों को देंगे स्पेशल ट्रेनिंग

टैलेंट हंट से शुरू हुआ विवाद

23 दिसंबर को पार्टी के मीडिया विभाग में विवाद की शुरुआत हुई। मुकेश नायक ने प्रवक्ताओं के चयन के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का आदेश जारी किया था। यह आदेश मीडिया विभाग के कामकाज से संबंधित था। इसके तहत एक प्रक्रिया तय की गई थी।

यह कार्यक्रम प्रवक्ताओं के चयन में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से था। लेकिन इसे लेकर पार्टी में विवाद उत्पन्न हो गया। कुछ लोगों का कहना था कि चयन प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है। वहीं, कुछ का यह भी आरोप था कि यह प्रक्रिया पक्षपाती हो सकती है।

इस विवाद ने पार्टी के अंदर ही सवाल उठा दिए। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं ने इस आदेश को लेकर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में स्पष्टता की कमी है। इस पर पार्टी के भीतर तर्क-वितर्क का सिलसिला जारी है।

11 सदस्यीय कमेटी की सूची नायक का नाम नहीं

9 दिसंबर को कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने प्रदेश प्रवक्ताओं के चयन के लिए एक टैलेंट हंट कार्यक्रम आयोजित किया था। इसके लिए 11 सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का नाम शामिल नहीं था। जबकि मीडिया विभाग के प्रभारी अभय तिवारी को अध्यक्ष बना दिया गया।

इस कदम से सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि मुकेश नायक का नाम महत्वपूर्ण पदों में शामिल नहीं था। इससे संगठन में गहरी नाराजगी भी देखी जा रही है। कई कार्यकर्ताओं ने इस फैसले पर असहमति जताई है।

9 दिसंबर को संगठन प्रभारी ने टैलेंट हंट के लिए नेताओं की नियुक्ति की।
9 दिसंबर को संगठन प्रभारी ने टैलेंट हंट के लिए नेताओं की नियुक्ति की।

मुकेश नायक ने नई लिस्ट की जारी

23 दिसंबर को मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने एक नई लिस्ट जारी की थी। इसमें उन्होंने अभय तिवारी को संयोजक और विधायक आरिफ मसूद को सह संयोजक बनाया। इस फैसले के बाद, नायक ने टैलेंट हंट के लिए नेताओं को अलग-अलग कलस्टर की जिम्मेदारी दी। हर कलस्टर को एक नेता की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि सभी कार्य सही तरीके से हो सकें। यह कदम पार्टी के टैलेंट हंट को सुचारू रूप से चलाने के लिए उठाया गया।

23 दिसंबर को मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दूसरा आदेश जारी किया।
23 दिसंबर को मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने दूसरा आदेश जारी किया।

आदेश के निरस्त से बढ़ा विवाद

आदेश के निरस्त होते ही पार्टी में तनाव बढ़ गया। कांग्रेस के कम्युनिकेशन इंचार्ज अभय तिवारी ने आदेश को रद्द कर दिया। आदेश रद्द होने के बाद पार्टी में असंतोष बढ़ गया। सूत्रों के अनुसार, इसी घटनाक्रम के बाद मुकेश नायक ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया। यह स्थिति पार्टी के लिए गंभीर होती जा रही है। अब पार्टी के भीतर सत्ता की जंग और तेज हो गई है।

नायक के आदेश को मीडिया विभाग के प्रभारी अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया।
नायक के आदेश को मीडिया विभाग के प्रभारी अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया।

एमपी कांग्रेस ने अस्वीकार किया इस्तीफा

मुकेश नायक का इस्तीफा कुछ ही घंटों बाद अस्वीकार कर दिया गया। एमपी कांग्रेस पार्टी ने एक्स पर यह जानकारी दी। संगठन ने इसे स्वीकार नहीं किया और तुरंत आदेश जारी कर दिए। संजय कामले, जो संगठन के महामंत्री हैं, ने यह आदेश जारी किए। पार्टी की ओर से इस फैसले को लेकर कोई और बयान नहीं आया। यह घटना पार्टी के भीतर सक्रियता का संकेत देती है।

क्या है ‘नेशनल टैलेंट हंट' ?

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में ‘नेशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। इस अभियान के तहत पार्टी युवाओं को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर प्रवक्ता बनने का मौका देगी। राज्य स्तर पर एक आयोजन समिति बनाई गई थी। प्रदेश को पांच जोन में बांटकर कांग्रेस प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी।

ये भी पढ़ें...MP News: OMG! धार में जेपी नड्डा और मोहन यादव को पहना दिया नकली बाघ प्रिंट का गमछा

बीजेपी ने कसा तंज

बीजेपी ने मुकेश नायक के इस्तीफे पर तंज कसते हुए कहा है,

कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सामने आ गई है।" बीजेपी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में बड़े नेताओं को अपमानित किया जाता है। इस अपमान के कारण मुकेश नायक जैसे वरिष्ठ नेता को इस्तीफा देना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में केवल चाटूकारों को ही जगह मिलती है। अच्छे और सच्चे नेताओं के लिए वहां कोई स्थान नहीं है।
बीजेपी प्रवक्ता ने यह भी जोड़ा कि जिस तरीके से मुकेश नायक को इस्तीफा देना पड़ा, वह कांग्रेस की कमजोरी और अंतर्कलह को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस का संगठन रीबूट : बूथ से पंचायत तक नई रणनीति, SIR पर बड़े आरोप

कांग्रेस में गुटबाजी हावी है-आशीष ऊषा अग्रवाल

आशीष ऊषा अग्रवाल, बीजेपी मीडिया प्रभारी, ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, 'मुकेश नायक जी के दो साल के चुनौतीपूर्ण कार्यकाल के समापन पर बधाई। आपने अपना काम पूरी मेहनत और संतुलन के साथ किया। लेकिन सवाल यह है कि कांग्रेस में ऐसे प्रयासों की सराहना कौन करता है? कांग्रेस में गुटबाजी, परिवारवाद और पट्ठावाद हावी है।

ऐसे माहौल में समर्पित नेताओं का हतोत्साहित होना स्वाभाविक है। इस कार्यकाल के समापन ने कांग्रेस के नेतृत्व के संकट, तालमेल की कमी और भरोसे की समस्या को उजागर किया है। आज कांग्रेस आंतरिक संघर्षों में उलझी है, जबकि बीजेपी स्थिर नेतृत्व और संगठनात्मक अनुशासन के साथ आगे बढ़ रही है।'

ये भी पढ़ें...कांग्रेस से बीजेपी में आए अक्षय कांति बम के केक में लिखा MLA, MP और फिर CM

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग अध्यक्ष
  • मुकेश नायक
  • Mukesh Nayak
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती