मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने श्री राम पर दिया व्याख्यान
Sanjay Gupta | Aug 27, 2024, 21:39 IST
Mukesh Nayak Shri Ram Lecture
पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने इंदौर के गांधी हॉल में प्रभु श्रीराम को लेकर व्याख्यान दिया। सनातन धर्म, संस्कृति और परम्परा के वाहक श्रीराम विषय पर व्याख्यान देते हुए नायक ने कहा है कि प्रेम और दया वाले सदाचारी राजा का राज ही रामराज्य है।
INDORE : मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने मंगलवार 27 अगस्त को इंदौर के गांधी हॉल में प्रभु श्रीराम को लेकर व्याख्यान दिया। सनातन धर्म, संस्कृति और परम्परा के वाहक श्रीराम विषय पर व्याख्यान देते हुए नायक ने कहा है कि प्रेम और दया वाले सदाचारी राजा का राज ही रामराज्य है। जीवन में आने वाले दुख और नाकामी से मुक्ति का मूल मंत्र है प्रभु श्री राम का प्रेम - दया वाले सदाचारी राजा का राज ही रामराज है।
चिंतक नायक ने गांधी हाल में संस्था विचार मंच के द्वारा आयोजित व्याख्यान में सनातन धर्म, संस्कृति और परंपरा के वाहक श्री राम विषय पर अपना ओजस्वी उद्बोधन दिया। इस उद्बोधन के दौरान उन्होंने भगवान राम के जीवन से जुड़े अलग-अलग प्रसंग सुनाते हुए उन प्रसंग के माध्यम से मिलने वाली सीख से रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि सद्गुण और निर्गुण के बीच निरंतर संघर्ष होता है। जब-जब ऐसा लगता है कि सद्गुण पराजित हो जाएगा तो उस स्थिति में हमें सत्य और निर्बल के विश्वास के प्रतीक भगवान श्री राम की याद आती है।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव भी हमेशा भगवान श्री राम के नाम का जाप करते हैं। भगवान राम इस सृष्टि के मूल कारक तत्व है। जीवन में जब भी दुख और नाकामी आए तो उससे मुक्ति के लिए महामंत्र भगवान श्री राम के नाम का जाप है। द्वार पर लगाए जाने वाला दीपक द्वारा के अंदर और द्वार के बाहर दोनों तरफ प्रकाश देता है । अयोध्या में रामराज एक ऐसा राज था जिसमें राजा पर प्रजा का अंकुश था।
नायक ने कहा कि रामराज की बात तो हम सभी ने बहुत सुनी होगी। रामराज का मतलब होता है सदाचारी राजा, जिसके मन में दया और प्रेम हो। ऐसा राजा जब राज करता है तो प्रजा में अपने आप अनुशासन आ जाता है। भगवान राम की भक्ति से ज्ञान का दीपक जलता है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विचार मंच की ओर से पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा , डॉ भरत छापरवाल, शिवाजी मोहिते और श्याम सुंदर यादव ने नायक का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन संजय पटेल ने किया । आभार प्रदर्शन शफी शेख ने किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, मनोहर धवन, विचार मंच, श्याम,श्याम सुंदर यादव, शशिकांत गुप्ते, शफी शेख,अरविंद पोरवाल,सुशीला यादव,अर्चना जायसवाल,विनय बाकलीवाल, निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, अभय वर्मा, अफसर पटेल, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, विचार मंच के फादर पायस, प्रणिता दीक्षित, अमिता वर्मा, रामेश्वर गुप्ता,गजेंद्र वर्मा,पार्षद राजू भदौरिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सोनीला मीमरोट,मधुसूदन भलिका, हाजी वाहब, शैलू सेन, पुखराज राठौर ,आदि उपस्थित थे।
![sanjay gupta]()
भगवान श्री राम के जुड़े प्रसंग सुनाए
भगवान शिव भी जपते थे श्री राम का नाम
यह है रामराज का मतलब
यह सभी उपस्थित रहे
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari