मध्य प्रदेश कांग्रेस ने युवाओं से संवाद और रणनीति के लिए बनाई नई कमेटी
Aman Vaishnav | Jun 19, 2026, 13:06 IST
मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बनाई नई कमेटी
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने युवाओं की समस्याओं और उनसे संवाद के लिए वरिष्ठ युवा नेताओं की युवा मामलों की समिति का गठन किया है। समिति में पूर्व मंत्री, युवा कांग्रेस पदाधिकारी और संगठन के कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश कांग्रेस ने युवा मामलों की समिति का गठन किया है।
- समिति युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं पर काम करेगी।
- कमेटी पार्टी की रणनीति बनाकर उसके क्रियान्वयन पर भी काम करेगी।
- समिति में पूर्व मंत्री, युवा कांग्रेस नेता और संगठन के पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इसका आदेश जारी किया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी की मंजूरी के बाद वरिष्ठ युवा नेताओं की युवा मामलों की समिति बनाई गई है।
कांग्रेस का कहना है कि यह समिति युवाओं के मुद्दों पर सक्रिय रूप से काम करेगी।
madhya pradesh yuva congress
समिति में किन नेताओं को मिली जगह?
युवा मामलों की समिति के सदस्य
| क्रमांक | नाम | पद/परिचय |
|---|---|---|
| 1 | प्रियव्रत सिंह | पूर्व मंत्री |
| 2 | जयवर्धन सिंह | पूर्व मंत्री |
| 3 | सचिन यादव | पूर्व मंत्री |
| 4 | कुणाल चौधरी | सचिव, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी |
| 5 | यश घनघोरिया | अध्यक्ष, प्रदेश युवा कांग्रेस |
| 6 | विपिन वानखेड़े | पूर्व विधायक |
| 7 | मितेंद्र दर्शन सिंह | राष्ट्रीय महामंत्री, युवा कांग्रेस |
| 8 | आशुतोष चौकसे | अध्यक्ष, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) मध्य प्रदेश |
| 9 | मनीष चौधरी | जिला अध्यक्ष, देवास |
| 10 | पोरलाल खरते | लोकसभा प्रत्याशी |
| 11 | आनंद जाट | प्रवक्ता |
| 12 | सदफ खान | सचिव, अखिल भारतीय युवा कांग्रेस कमेटी |
जीतू पटवारी ने क्या कहा?
जीतू पटवारी ने कहा है कि समिति युवा मामलों पर सक्रियता से कार्य शुरू करे। साथ ही समय-समय पर अपने कार्यों की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को उपलब्ध कराए।
ये खबरें भी पढ़िए...
चुनाव अभी दूर, लेकिन भाजपा-कांग्रेस में बज गया सियासी बिगुल!
कभी कांग्रेस की धुरी थे दिग्विजय सिंह, क्या अब अपनी ही पार्टी में हाशिए पर हैं?
भोपाल में कांग्रेस का चरखा सत्याग्रह: दिग्विजय का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा हमला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari