एमपी के राजपत्रित अफसर भ्रष्टाचार में सबसे आगे, लोकायुक्त ने किया खुलासा
Aman Vaishnav | Jul 12, 2026, 14:30 IST
एमपी के राजपत्रित अफसर
मध्य प्रदेश लोकायुक्त की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य में सिर्फ 8% राजपत्रित अधिकारियों पर 25% भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हैं। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो भ्रष्टाचार के हर एक छापे में औसतन 98 लाख रुपए की कमाई उजागर हुई है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश में राजपत्रित अधिकारी कुल स्टाफ का सिर्फ 8 प्रतिशत हैं।
- लेकिन भ्रष्टाचार के मामलों में उनकी हिस्सेदारी 25 प्रतिशत है।
- 1982 से मई 2026 तक सात हजार 717 भ्रष्टाचार के मामले दर्ज हुए हैं।
- छापों में अब तक 949 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है।
- हर केस में औसतन 98 लाख रुपए की संपत्ति सामने आई है।
राजपत्रित अफसर भ्रष्टाचार में 25% हिस्सा
ac541cb0-734
हर चौथा आरोपी बड़ा अफसर
जबकि प्रदेश में कुल छह लाख सात हजार 158 सरकारी कर्मचारियों में से राजपत्रित अफसर करीब 50 हजार ही हैं। यानी संख्या के हिसाब से वे सिर्फ 8 प्रतिशत हैं।
इसका मतलब साफ है। बड़े पद पर बैठे अफसरों में भ्रष्टाचार की दर आम कर्मचारियों से कहीं ज्यादा है। मौजूदा 50 हजार राजपत्रित अफसरों में से एक हजार 854 यानी करीब 4 प्रतिशत के खिलाफ अभी भी अलग-अलग धाराओं में मामले दर्ज हैं।
इनमें से ज्यादातर कोर्ट में विचाराधीन हैं। कुछ मामलों में फैसला आ चुका है और कुछ की जांच अभी चल रही है।
d9046eb0-5ef
छापों में मिली अरबों की संपत्ति
वहीं हर केस के हिसाब से देखा जाए तो औसतन 98 लाख रुपए की संपत्ति मिली है। पिछले 20 साल में ही 789 करोड़ रुपए की संपत्ति पकड़ी गई है।
छापों के आंकड़े बताते हैं कि 2011-12 में सबसे ज्यादा 41 छापे हुए थे, जिनमें 106 करोड़ रुपए मिले थे। इसके बाद के सालों में छापों की संख्या और मिली संपत्ति में उतार-चढ़ाव देखा गया है।
राजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध सर्वाधिक दर्ज अपराध
| वर्ष | पंजीबद्ध अपराध |
|---|---|
| 2013-14 | 397 |
| 2014-15 | 359 |
| 2015-16 | 428 |
| 2017-18 | 278 |
| 2019-20 | 265 |
सबसे अधिक छापों वाले वर्ष
| वर्ष | छापों की संख्या | मिली संपत्ति |
|---|---|---|
| 2011-12 | 41 | 106 करोड़ रुपए |
| 2012-13 | 30 | 75 करोड़ रुपए |
| 2014-15 | 39 | 92 करोड़ रुपए |
| 2019-20 | 31 | 49 करोड़ रुपए |
| 2022-23 | 23 | 18.59 करोड़ रुपए |
अराजपत्रित कर्मचारियों पर भी कम नहीं मामले
पंजीबद्ध अपराधों में ज्यादातर मामले आय से अधिक संपत्ति, रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़े जाने और पद के दुरुपयोग से जुड़े हैं। खास बात यह है कि ये आंकड़े सिर्फ लोकायुक्त संगठन के हैं।
इसमें आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और जिला पुलिस बल के मामले शामिल नहीं हैं। इन्हें जोड़ लिया जाए तो कुल संख्या करीब 20 प्रतिशत और बढ़ सकती है।
तीन एजेंसियां, फिर भी नहीं रुक रहा भ्रष्टाचार
ये खबरें भी पढ़िए...
कॉलेज और यूको बैंक की मिलीभगत का पर्दाफाश, स्कॉलरशिप के डकारे 99 लाख
एमपी न्यूज: राजगढ़ में 10 गुरुजी निकले फर्जी, विभाग की नाक के नीचे सालों तक किया घोटाला
मध्यप्रदेश न्यूज: सड़क निर्माण घोटाला, पेट्रोल कंपनियों के नाम पर ऐंठे 55 करोड़
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By
गंगरेल बांध का विकराल रूप, खोले गए सभी 14 गेट, महानदी में बढ़ा जलस्तर
By
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का असर: महादेव घाट पुल डूबा, शबरी पर बढ़ा खतरा; कई रास्तों पर आवाजाही बंद
By Umeshwari Baghel
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में अक्टूबर से बदलेगा पढ़ाई का तरीका, कठिन विषयों की होंगी लाइव ऑनलाइन क्लास
By Harrison Masih
31 साल का साथ, फिर शादी पर उठे सवाल, ग्वालियर हाईकोर्ट ने दिलाया पत्नी होने का हक
By Sanjay Dhiman