MPL: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग का आज से होगा शुभारंभ
Dolly patil | Jun 15, 2024, 15:24 IST
म
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप की शुरुआत शनिवार शाम 7.30 बजे होगी। ग्वालियर सहित प्रदेश की पांच टीमें यहां 15 से 23 जून तक क्रिकेट मैचों में हिस्सा लेंगी।
IPL की तर्ज पर मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप ( Madhya Pradesh Premier League Scindia Cup ) की शुरुआत होने जा रही है। ये लीग 15 जून यानी आज से खेली जाएगी। लीग की शुरुआत शाम 7.30 बजे से ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम ( Shankarpur cricket stadium ) में होगी। वहीं आज का मुकाबला ग्वालियर चीताज और मालवा पैंथर्स के बीच होगा। बता दें कि मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप की शुरुआत मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश की 5 टीमें इस लीग में हिस्सा लेगी। इन टीमों में ग्वालियर चीताज, मालवा पैंथर्स, भोपाल लैपर्ड्स, रीवा जगुआर और जबलपुर लायंस की टीम शामिल हैं। वहीं मुकाबला 15 से 23 जून तक होगा। फ्रेंचाइजी टीमों ने प्रत्येक टीम को 1.5 करोड़ में 10 साल के लिए खरीदा है। इधर, ग्वालियर चीताज की टीम का नेतृत्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर के कंधों पर है, जबकि रजत पाटीदार के हाथों में मालवा पैंथर्स का नेतृत्व है। जानकारी के मुताबिक दोनों टीमों के बीच लीग का पहला मुकाबला उद्घाटन समारोह के बाद खेला जाएगा।
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप का सीधा प्रसारण शाम 7.15 बजे से स्पोर्ट्स-18 पर किया जाएगा। इसके अलावा आप जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड कर इस रोमांचक मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक आज के मैच से पहले ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम का नाम बदलकर श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम ( Shrimant Madhavrao Scindia Cricket Stadium ) रखा जाएगा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे और लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन महानआर्यमन इस स्टेडियम का उद्घाटन कर दुनिया को नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम के नामाकरण के बाद देशभर में 81 अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम हो जाएंगे। इंदौर के होल्कर और ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह के बाद यह स्टेडियम मध्य प्रदेश का तीसरा स्टेडियम होगा।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
![dolly patil]()
5 टीमें लेंगी हिस्सा

कहां देखें मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग
मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग सिंधिया कप का सीधा प्रसारण शाम 7.15 बजे से स्पोर्ट्स-18 पर किया जाएगा। इसके अलावा आप जियो सिनेमा ऐप को डाउनलोड कर इस रोमांचक मुकाबला का लुफ्त उठा सकते हैं।
ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम का बदलेगा नाम
जानकारी के मुताबिक आज के मैच से पहले ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम का नाम बदलकर श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम ( Shrimant Madhavrao Scindia Cricket Stadium ) रखा जाएगा। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उनके बेटे और लीग के गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन महानआर्यमन इस स्टेडियम का उद्घाटन कर दुनिया को नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। 30 हजार दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम के नामाकरण के बाद देशभर में 81 अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम हो जाएंगे। इंदौर के होल्कर और ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह के बाद यह स्टेडियम मध्य प्रदेश का तीसरा स्टेडियम होगा।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
dolly patil
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari