सीएस अनुराग जैन के इस किस्से ने खोली एमपी में भ्रष्टाचार की पोल
Sourabh Bhatnagar | Jan 22, 2026, 13:35 IST
CS anurag jain warns officials
कलेक्टर-एसपी की वीडियो कांफ्रेंसिंग में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने प्रशासन के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने भ्रष्टाचार और लंबित शिकायतों पर जमकर नाराजगी जताई है। उन्होंने एक किस्सा सुनाया, जिसने राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को बेनकाब कर दिया है।
News in Short
- मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कलेक्टरों-एसपी के साथ बातचीत के दौरान भ्रष्टाचार पर तीखा हमला किया है।
- उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों के भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई और हर गतिविधि पर निगरानी की बात की है।
- एक शिकायत पर नामांतरण के मामले में पैसों के लेन-देन की पुष्टि हुई, जिससे प्रशासन में भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।
- भिंड के कलेक्टर और एसपी को खनन माफिया पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया है।
- बैतूल कलेक्टर को वीडियो कांफ्रेंसिंग में लापरवाही के लिए फटकार लगाई गई है।
News in Detail
सीएस ने बताया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव अक्सर कहते हैं कि कोई भी कलेक्टर बिना पैसे लिए काम नहीं करता है।
उन्होंने कलेक्टरों से साफ कहा है कि कोई भी यह न सोचे कि सब कुछ छिपा रहता है, क्योंकि हमें सब कुछ पता चलता है। उन्होंने आगे कहा कि किसके यहां क्या हो रहा है, हम सब जानने में सक्षम हैं।
87656c9a-422
फिर जैन ने भ्रष्टाचार और पैसे के लेन-देन का एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसने राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी है। अब, वो किस्सा क्या था...चलिए बताते हैं
इससे पहले आपको बता दें कि ये कांफ्रेंस दो बार टल चुकी थी और आखिरकार बुधवार, 21 जनवरी को हुई।
इस किस्से ने खोली एमपी में भ्रष्टाचार की पोल
सीएस ने इसे जांच के लिए कलेक्टर को भेजा, और कलेक्टर ने रिपोर्ट भेजी कि ऐसा कुछ नहीं है, शिकायत गलत है। फिर वो रिपोर्ट वैसी की वैसी शिकायतकर्ता को भेज दी गई।
ba859cd1-d34
लेकिन जब शिकायतकर्ता ने पलटकर जवाब दिया, तो उसने लिखा कि एसडीएम और पटवारी आए थे और 7.50 लाख रुपए में लेन-देन तय करके गए हैं।
ये सुनकर सीएस ने कलेक्टर को फिर से भेजा और जांच करने को कहा। कलेक्टर ने एडीएम को भेजा और इस बार शिकायतकर्ता की बात को सही पाया।
अब सीएस ने सवाल उठाया – ये सब क्या है?
आपके कामों पर पीएमओ तक की रहती है नजर
सीएस की यह बात सुनकर वीडियो कांफ्रेंसिंग में जुड़े कलेक्टर थोड़े घबराए हुए दिखे। यह कांफ्रेंस दो बार टल चुकी थी, और इस बार सुशासन की समीक्षा में यह सामने आया कि कई लोग अपनी शिकायतों का समाधान ही नहीं पा रहे हैं।
शासन में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और कमिश्नर स्तर पर लाखों शिकायतें लंबित हैं।
सीएस की चेतावनी, समय रहते सुधर जाएं
और क्या-क्या हुआ समीक्षा बैठक में...
भिंड कलेक्टर और एसपी को दो टूक चेतावनी
आपका खौफ होना चाहिए- सीएस का कड़ा संदेश
वीसी में लापरवाही पर बैतूल कलेक्टर को फटकार
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों पर मऊगंज कलेक्टर से सवाल
दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस के एजेंडों की सख्त समीक्षा
तारीख पर तारीख, चौथी बार हो सकी समीक्षा बैठक
माफिया पर कार्रवाई नहीं तो अफसरों पर गाज
ये खबरें भी पढ़ें...
भागीरथपुरा कांड पर हाईकोर्ट में सीएस अनुराग जैन, एजी सिंह ने वीसी से रखी बात, 15 मौत मानी
CM की प्राथमिकताओं पर अमल, सीएस अनुराग जैन करेंगे रिव्यू
अशोकनगर कलेक्टर के पक्ष में सोशल मीडिया पर सक्रिय हुए लोग
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA