कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 3% बढ़ेगा DA, इस महीने से मिलेगी किस्त
Ravi Singh | Nov 29, 2024, 17:45 IST
MP DA Hike
मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार तोहफा देने की तैयारी में है। जनवरी 2025 में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे राज्य के 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।
MP DA Hike : मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मोहन सरकार तोहफा देने की तैयारी में है। राज्य सरकार नए साल में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करेगी। जानकारी के मुताबिक जनवरी 2025 में इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे राज्य के 7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को फायदा होगा।
इससे पहले राज्य सरकार ने जनवरी 2024 में इसे 46 से बढ़ाकर 50 फीसदी किया था। हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार जनवरी 2025 से महंगाई भत्ते में फिर से बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में राज्य की मोहन सरकार भी अपने कर्मचारियों को नए साल में तोहफा देने की तैयारी में है।
मध्य प्रदेश में अब तक केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों का भत्ता बढ़ाती थी, महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाई जाती थी, लेकिन अब इसमें देरी हो रही है। अभी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में तीन फीसदी का अंतर है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2024 से बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया गया है, लेकिन राज्य कर्मचारियों और पेंशनर्स को इसका लाभ नहीं मिला है।
ये खबर भी पढ़ें...
DA Hike : चार लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा 50 फीसदी महंगाई भत्ता
पेंशनरों को दिवाली का तोहफा तो मिला पर 9 महीने के नुकसान के साथ
इससे पहले मप्र सरकार ने जनवरी 2024 से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की थी, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी नवंबर से किया गया था। ऐसे में जनवरी से सितंबर तक महंगाई भत्ते की राशि में अंतर का भुगतान चार बराबर किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी। दूसरी किस्त की राशि जनवरी, तीसरी किस्त फरवरी और चौथी किस्त मार्च 2025 में खातों में आएगी।
नए साल में तोहफा देने की तैयारी
केंद्र और राज्य सरकार के महंगाई भत्ते में अंतर
ये खबर भी पढ़ें...
DA Hike : चार लाख से अधिक पेंशनरों को मिलेगा 50 फीसदी महंगाई भत्ता
पेंशनरों को दिवाली का तोहफा तो मिला पर 9 महीने के नुकसान के साथ
मप्र सरकार नए साल में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार फिर से इसमें बढ़ोतरी कर सकती है। राज्य सरकार के बजट में भी 56 फीसदी महंगाई भत्ते का प्रावधान है। ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ाने में बजट की दिक्कत नहीं आएगी।
पहली किस्त दिसंबर में
इस खबर से जुड़े सामान्य सवाल
- मध्य प्रदेश सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की योजना बनाई है?
मध्य प्रदेश सरकार जनवरी 2025 में अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने की योजना बना रही है। - यह बढ़ोतरी कितने सरकारी कर्मचारियों को लाभ पहुंचाएगी?
इस बढ़ोतरी का लाभ राज्य के 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। - केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की गई है?
केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत हो गया है, जो राज्य सरकार के कर्मचारियों के भत्ते से अधिक है। - मध्य प्रदेश सरकार ने पहले कब महंगाई भत्ते में वृद्धि की थी?
मध्य प्रदेश सरकार ने जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते को 46 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया था। - महंगाई भत्ते की पिछली बढ़ोतरी का भुगतान कब किया जाएगा?
जनवरी 2024 से सितंबर 2024 तक की महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी का भुगतान चार किस्तों में किया जाएगा, जिसमें पहली किस्त दिसंबर 2024, दूसरी जनवरी 2025, तीसरी फरवरी 2025 और चौथी मार्च 2025 में दी जाएगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari