मुझे प्रताड़ित किया जा रहा, वीडियो बनाकर बाबू ने खत्म कर ली जिंदगी, दतिया CMO गंभीर आरोप
Aman Vaishnav | Feb 24, 2026, 11:17 IST
mp datia nagarpalika clerk dilip gond suicide case
मध्य प्रदेश के दतिया नगर पालिका में तैनात बाबू दिलीप गोंड ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। उन्होंने खुदकुशी से पहले एक वीडियो बनाकर अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।
Datia news:मध्य प्रदेश के दतिया नगर पालिका में काम करने वाले बाबू (दिलीप गोंड) ने यूपी के झांसी में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। सुसाइड से पहले दिलीप गोंड (55) ने 3 मिनट 39 सेकंड का एक वीडियो भी बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए कई लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।
बताया जा रहा है कि बाबू सुबह बिल्डिंग का सामान खरीदने के लिए मार्केट गए थे। मार्केट से वापस आकर वह अपने घर की छत पर बने एक कमरे में गए। वहीं, उन्होंने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद उनका बेटा उन्हें देखने गया तो उसने अपने पिता को फांसी पर लटका हुआ देखा।
जब बेटे ने अपने पिता को फंदे से लटका देखा तो वह जोर-जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग भी आ गए थे। झांसी की प्रेम नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर आत्महत्या के मामले की जांच कर रही है।
![e06de67f-2d0]()
सुसाइड से पहले बने वीडियो में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस वीडियो में दिलीप गोंड ये कह रहे हैं कि वह नगर पालिका के स्थापना शाखा में बाबू के तौर पर काम कर रहे थे। उस समय नगर निगम के CMO मकबूल खान इंचार्ज थे। CMO मकबूल ने फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार किए थे। ये मामला 2017 में लोकायुक्त के पास गया था। अभी भी इसकी जांच चल रही है।
दिलीप गोंड ने बताया कि मुझसे 2006 की नोटशीट से जुड़े फर्जी डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवाने की कोशिश की गई। जब मैंने साइन करने से मना किया, तो मुझे 50 हजार रुपए की रिश्वत दी गई।
जब मैंने रिश्वत भी लेने से मना कर दिया, तो वर्तमान के CMO नागेंद्र गुर्जर ने मुझे मेरे पद से हटा दिया और कचरा गाड़ियां गिनने का काम दे दिया।
![0d3d90b5-788]()
वीडियो में बाबू ने कहा कि CMO नागेंद्र गुर्जर ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। मानसिक रूप से परेशान भी किया था। इसके अलावा दो और कर्मचारियों ने भी उन्हें तंग किया। बाबू का कहना था कि उनका काम ऑफिस में लेखा-जोखा करना था। इसके बाद भी उन्हें गाड़ियों की गिनती में लगा दिया गया था। इस सब से वह काफी दुखी थे। बाबू ने अपनी मौत के लिए CMO नागेंद्र गुर्जर और उन दो कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया है।
सहकर्मियों के मुताबिक दिलीप गोंड शुक्रवार, 20 फरवरी को बिल्कुल सामान्य तरीके से ऑफिस आए थे। उनके व्यवहार में किसी भी तरह की चिंता या तनाव नहीं था। शनिवार और रविवार की छुट्टियों के बाद वह झांसी अपने घर गए थे। उनके घर से अचानक उनकी मौत की खबर आई।
सीएमओ नागेंद्र गुर्जर ने कहा कि दिलीप गोंड एक मेहनती और लगन से काम करने वाले कर्मचारी थे। वह शुक्रवार को ऑफिस में थे। फिर वह छुट्टी पर झांसी गए थे। वहां उन्हें क्या हुआ इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। वीडियो में जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें नागेंद्र ने बेबुनियाद बताया है।
कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के आदेश पर नगर पालिका के बाबू राजेश दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। मस्टर कर्मचारी धर्मेंद्र शर्मा को भी उनके काम से हटा दिया गया है। इसके अलावा कलेक्टर ने एडीएम की अगुवाई में चार लोगों की एक जांच समिति बनाई है।
कलेक्टर ने समिति को ये निर्देश दिए हैं कि वो तीन दिन के अंदर दिलीप गोंड की आत्महत्या के कारणों की पूरी जांच करके रिपोर्ट पेश करें। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, डीजीपी के नाम लिखा सुसाइड नोट
रिटायरमेंट से चार महीने पहले टीचर ने की सुसाइड, लिखा-प्रताड़ित कर रहा था स्कूल प्रशासन
पेपर लीक मामला: सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
एमपी न्यूज: भोपाल के स्नूकर क्लब में फिल्मी स्टाइल में छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकंड में 27 बार मारे
कमरे में मिली लटकती लाश
वीडियो के आधार पर जांच
e06de67f-2d0
CMO पर लगाए आरोप
कचरा गाड़ियां गिनने का काम दिया
जब मैंने रिश्वत भी लेने से मना कर दिया, तो वर्तमान के CMO नागेंद्र गुर्जर ने मुझे मेरे पद से हटा दिया और कचरा गाड़ियां गिनने का काम दे दिया।
0d3d90b5-788
CMO ने की गाली-गलौज
बेबुनियाद बताया वीडियो
सीएमओ नागेंद्र गुर्जर ने कहा कि दिलीप गोंड एक मेहनती और लगन से काम करने वाले कर्मचारी थे। वह शुक्रवार को ऑफिस में थे। फिर वह छुट्टी पर झांसी गए थे। वहां उन्हें क्या हुआ इसके बारे में हमें जानकारी नहीं है। वीडियो में जो आरोप लगाए गए हैं, उन्हें नागेंद्र ने बेबुनियाद बताया है।
दो कर्मचारियों को किया सस्पेंड
कलेक्टर ने समिति को ये निर्देश दिए हैं कि वो तीन दिन के अंदर दिलीप गोंड की आत्महत्या के कारणों की पूरी जांच करके रिपोर्ट पेश करें। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये खबरें भी पढ़िए...
डिपार्टमेंट में भ्रष्टाचार से परेशान हेड कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, डीजीपी के नाम लिखा सुसाइड नोट
रिटायरमेंट से चार महीने पहले टीचर ने की सुसाइड, लिखा-प्रताड़ित कर रहा था स्कूल प्रशासन
पेपर लीक मामला: सस्पेंड व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
एमपी न्यूज: भोपाल के स्नूकर क्लब में फिल्मी स्टाइल में छात्र पर चाकू से हमला, 30 सेकंड में 27 बार मारे
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari