एमपी में एमएसपी पर धान खरीदी में गड़बड़ी! ज्यादा तौल, अवैध वसूली और भुगतान में देरी से परेशान अन्नदाता
Ramanand Tiwari | Dec 26, 2025, 20:34 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश में धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी में भारी गड़बड़ी हो रही है। किसानों से अवैध वसूली, अधिक तौल और भुगतान में देरी हो रही है। सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग हो रहा है और किसान परेशान हैं।
BHOPAL. मध्यप्रदेश में खरीफ सीजन, 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 तक चलेगी।
सरकार ने सामान्य धान का भाव 2369 रुपए और ग्रेड-ए धान का भाव 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई जिलों से किसानों के शोषण और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं।
किसानों का आरोप है कि खरीदी केंद्रों पर नियमों को ताक पर रखकर तौल की जा रही है। सरकारी नियम के मुताबिक एक बोरी में 40 किलो धान तौला जाना चाहिए, लेकिन कई केंद्रों पर 41 किलो या उससे ज्यादा धान भरवाया जा रहा है। इस तरह हर क्विंटल पर करीब 2.5 किलो अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। सीधे शब्दों में कहें तो एक क्विंटल धान पर किसान से करीब 58 रुपये की अवैध कटौती हो रही है।
यह खबरें भी पढ़ें...
JNKVV में नौकरी का झांसा देकर रेप : कृषि विश्वविद्यालय के बाबू और प्यून की काली करतूत
एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद
किसानों का कहना है कि उन्हें कॉमन और ग्रेड-ए के नाम पर बार-बार रोका जा रहा है। गुणवत्ता जांच की प्रक्रिया में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे किसान कई दिनों तक केंद्रों पर इंतजार करने को मजबूर हैं। विरोध करने पर तुलाई रोकने और उपज वापस ले जाने की धमकी तक दी जा रही है।
इस बार धान बेचने के लिए प्रदेशभर में 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। खरीदी के लिए 1434 केंद्र बनाए गए हैं। केंद्र सरकार ने देशभर के लिए 463.49 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य तय किया है, लेकिन मध्यप्रदेश के लिए कोई अलग लक्ष्य घोषित नहीं किया गया है। यहां खरीदी पूरी तरह किसानों की उपलब्धता पर निर्भर है।
कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सनगोड़ी धान खरीदी केंद्र क्रमांक-1 पर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों का कहना है कि उनकी मौजूदगी में ही बोरियों में 41 किलो से ज्यादा धान भरवाया जा रहा है, जबकि टैग पर 40 किलो ही लिखा जा रहा है। हर बोरी में 1 से 1.5 किलो धान का नुकसान हो रहा है, जिससे किसानों की मेहनत की कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
किसानों का आरोप है कि जब उन्होंने अतिरिक्त तौल का विरोध किया, तो केंद्र कर्मचारियों ने तुलाई रोक दी। साफ शब्दों में कहा गया कि या तो इसी तरह तौल होगी या फिर अपनी फसल वापस ले जाएं। ठंड में कई दिनों से लाइन में लगे किसान मजबूरी में चुप रहने को मजबूर हैं।
नियमों के मुताबिक तुलाई, सिलाई और लोडिंग का खर्च प्रशासन को वहन करना होता है। लेकिन किसानों का कहना है कि सनगोड़ी केंद्र पर यह खर्च भी उनसे वसूला जा रहा है। छोटे किसानों का कहना है कि अतिरिक्त वजन और अवैध वसूली ने उन्हें कर्ज के और करीब धकेल दिया है।
किसान नेता इंदल मिश्रा का कहना है कि यह समस्या सिर्फ एक केंद्र तक सीमित नहीं है। पूरे जिले में इसी तरह धान पर कटौती की जा रही है। वहीं, खरीदी प्रभारी कृष्णकांत पाठक का तर्क है कि समय पर परिवहन नहीं होने से धान सूखती है। जिससे समिति को नुकसान होता है, इसलिए किसानों की सहमति से अतिरिक्त राशि ली जाती है।
खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक अब तक 4 लाख 9 हजार 545 किसानों से 25 लाख 93 हजार 971 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। किसानों को 3529 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान किया जा चुका है। खरीदी 20 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।
बालाघाट और लालबर्रा क्षेत्र में धान की खरीदी तो हो रही है, लेकिन परिवहन की कमी के कारण उठाव नहीं हो पा रहा है। बालाघाट जिले में करीब 11 लाख क्विंटल धान खुले में पड़ी है। अब तक 23 लाख 80 हजार क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में भंडारण किया जा सका है।
धान का समय पर भुगतान न मिलने से किसान आर्थिक संकट में हैं। खेती के कर्ज, मजदूरी और घरेलू खर्च चुकाना मुश्किल हो रहा है। किसानों ने सरकार से चुनावी वादों को जल्द पूरा करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज होगा।
बालाघाट में प्रशासन ने एक व्यापारी के गोदाम से 6500 क्विंटल धान जब्त कर गोदाम सील कर दिया। यह कार्रवाई कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर की गई। किरनापुर के परसवाड़ा स्थित एकेएन ट्रेडर्स में जांच के दौरान भारी मात्रा में धान मिला। निरीक्षण के समय व्यापारी और उसका प्रतिनिधि मौके से फरार हो गए।
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर आबकारी घोटाले में अधिकारियों को कौन बचा रहा? ना ED में आरोपी, ना 49 करोड़ की रिकवरी
इंदौर में पत्नी से प्रताड़ना के मामले बढ़े ! 5 साल में 3400 पुरुषों ने मांगी मदद
प्रशासन ने साफ किया है कि धान उपार्जन में किसी भी तरह की गड़बड़ी, अवैध भंडारण या नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। अब सवाल यह है कि क्या इन कार्रवाइयों से खरीदी व्यवस्था सुधरेगी, या अन्नदाता की परेशानी यूं ही बनी रहेगी?
सरकार ने सामान्य धान का भाव 2369 रुपए और ग्रेड-ए धान का भाव 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है। कई जिलों से किसानों के शोषण और अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं।
एक बोरी में 40 नहीं, 41 किलो धान
यह खबरें भी पढ़ें...
JNKVV में नौकरी का झांसा देकर रेप : कृषि विश्वविद्यालय के बाबू और प्यून की काली करतूत
एमपी के 10 हाईवे अटके, अब नितिन गडकरी और मोहन यादव की बैठक से सुलझेगा विवाद
गुणवत्ता और ग्रेड के नाम पर परेशान
राज्य में कितने किसान, कितने केंद्र?
कटनी के सनगोड़ी केंद्र पर गंभीर आरोप
विरोध किया तो तौल बंद
हम्माली और तुलाई का खर्च भी किसानों से
किसान नेता बनाम खरीदी प्रभारी
अब तक कितनी धान खरीदी हुई?
खरीदी हो रही, लेकिन उठाव अटका
भुगतान में देरी से बढ़ी मुश्किलें
6500 क्विंटल धान जब्त, गोदाम सील
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर आबकारी घोटाले में अधिकारियों को कौन बचा रहा? ना ED में आरोपी, ना 49 करोड़ की रिकवरी
इंदौर में पत्नी से प्रताड़ना के मामले बढ़े ! 5 साल में 3400 पुरुषों ने मांगी मदद
प्रशासन का सख्त संदेश
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava