MP Registry New Rules : मध्य प्रदेश में रजिस्ट्री के लिए नए नियम, बिना गवाह सिर्फ E-KYC के साथ अब होगी डिजिटल रजिस्ट्री

Raj Singh | Oct 09, 2024, 08:14 IST
Share
the sootr
the sootr

मध्य प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री प्रक्रिया को डिजिटल बनाने के लिए नए नियम लागू होंगे। बिना गवाह और ई-केवाईसी के जरिए रजिस्ट्री प्रक्रिया होगी। संपदा-2 सॉफ्टवेयर से पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी।

मध्य प्रदेश में संपत्ति की रजिस्ट्री ( Property Registry ) कराने की प्रक्रिया में अब बड़ी सुविधा मिलने जा रही है। नए नियमों के तहत, रजिस्ट्री के लिए अब गवाह लाने की जरूरत नहीं होगी। इसके साथ ही, पंजीकरण के लिए उप पंजीयक कार्यालय में उपस्थित होने की भी अनिवार्यता नहीं रहेगी। ई-केवाईसी ( e-KYC ) के जरिए खरीदार और विक्रेता की पहचान सुनिश्चित की जाएगी। यह नई प्रणाली प्रदेश के सभी 55 जिलों में गुरुवार यानी कल से ही लागू हो जाएगी।

इस प्रक्रिया को पूरी तरह से डिजिटल बनाने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) गुरुवार को 'संपदा-2' सॉफ्टवेयर ( Sampada-2 Software ) और इसका विशेष मोबाइल एप लॉन्च करेंगे। इस सॉफ्टवेयर की मदद से संपत्ति की जीआईएस मैपिंग, बायोमैट्रिक पहचान, और दस्तावेजों की फॉर्मेटिंग स्वत: होगी, जिससे रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आएगी।

ये भी खबर पढ़िए... मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज ग्वालियर-चंबल दौरे पर, सीएम करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

सफल रहा है पायलट प्रोजेक्ट

गुना, हरदा, डिंडौरी, और रतलाम जिलों में इस नई प्रणाली का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है। वित्त और वाणिज्य कर मंत्री जगदीश देवड़ा ( Jagdish Deora ) के अनुसार, इस प्रणाली में ई-साइन और डिजिटल सिग्नेचर का उपयोग कर दस्तावेजों का निष्पादन किया जाएगा। दस्तावेजों के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति की आवश्यकता नहीं होगी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंजीयन अधिकारी से संपर्क किया जा सकेगा।

वीडियो केवाईसी की सुविधा

व्यक्ति की पहचान के लिए वीडियो केवाईसी की सुविधा उपलब्ध होगी। पंजीकृत दस्तावेजों की ई-कॉपी डिजी लॉकर, वॉट्सएप और ई-मेल के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकेगी। ई-स्टाम्प की सुविधा के साथ, संपत्ति सर्च की प्रक्रिया को भी सरल और सुगम बनाया गया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • Chief Minister CM Mohan Yadav
  • MP
  • Mohan Yadav
  • पायलट प्रोजेक्ट
  • मध्य प्रदेश रजिस्ट्री के नए नियम
  • ई-केवाईसी रजिस्ट्री
  • e-KYC Registry
  • डिजिटल संपत्ति पंजीकरण
  • संपदा-2 सॉफ्टवेयर
  • रजिस्ट्री प्रक्रिया डिजिटल
  • वीडियो केवाईसी पंजीयन
  • ई-साइन डिजिटल सिग्नेचर
  • MP Registry New Rules
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच