उच्च शिक्षा विभाग सहायक प्राध्यापकों के संदिग्ध दिव्यांग सर्टिफिकेट की जांच में नाकाम
Sanjay Sharma | Jul 02, 2026, 08:15 IST
mp-divyang-certificate-fraud-professors-2026
MP में दिव्यांग सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा (Divyang Certificate Fraud) गहराया। 123 सहायक प्राध्यापक (Assistant Professors) संदेह में। 2 साल से पुनर्जांच नहीं। सुप्रीम कोर्ट आदेश बेअसर। उच्च शिक्षा विभाग नाकाम।
समझें क्या है पूरा मामला
- 123 दिव्यांग सहायक प्राध्यापकों के सर्टिफिकेट संदिग्ध हैं
- 2 साल से मेडिकल बोर्ड से दोबारा नहीं कराई जा सकी जांच
- सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल 2026 को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
- उच्च शिक्षा की बेरुखी से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम का उल्लंघन
- विभाग की नाकामी पर दिव्यांगजन आयुक्त ने जताई नाराजगी
विभाग की उदासीनता के चलते दो माह बीतने के बाद भी संदिग्ध सर्टिफिकेट के आधार पर सहायक प्राध्यापकों को मेडिकल बोर्ड के सामने पेश नहीं किया जा सका। विभाग की यह बेरुखी दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम की धज्जियां उड़ा रही है।
फर्जीवाड़े की पृष्ठभूमि
उच्च शिक्षा विभाग संचालनालय से जारी इन निर्देशों पर विभाग के संभागीय अधिकारी चुप्पी साधे रहे। वहीं संदेह के दायरे में आने वाले प्राध्यापक भी पत्राचार और नए दांवपेच से मामले को उलझाए रहे। कई बार आदेश जारी होने के बाद भी संदिग्ध सर्टिफिकेट के आधार पर मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने कोई प्राध्यापक आगे नहीं आया।
विभाग से भी कार्रवाई नहीं
ऐसे में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वाले अब भी पद पर जमे हैं और वेतन सहित दूसरी सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। जबकि उनके फर्जीवाड़े के चलते बाहर हुए योग्य अभ्यर्थी भटकने मजबूर हैं। पूरे मामले में फर्जीवाड़े की जांच में चिकित्सकीय परीक्षण न कराना विभाग की लापरवाही उजागर कर रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में जारी सुनवाई
दिव्यांगजन आयुक्त ने मांगी सूची
यानी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2017 में चयनित सभी दिव्यांग अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग द्वारा की गई जांच रिपोर्ट भी तलब की गई है। पत्र में कहा गया कि प्राध्यापक जानबूझकर जांच नहीं करा रहे। इससे असली दिव्यांगों का हक मारा जा रहा है।
FAQ
- मध्य प्रदेश में दिव्यांग सर्टिफिकेट फर्जीवाड़ा (Divyang Certificate Fraud) क्या है?
2017 में 123 दिव्यांग सहायक प्राध्यापकों (Assistant Professors) की भर्ती हुई। उनके अशक्तता प्रमाण पत्र संदिग्ध हैं। 2 साल से पुनर्जांच नहीं हुई। सुप्रीम कोर्ट ने 15/04/2026 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। पर जांच अब तक नहीं हुई। फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी हड़पने का आरोप है। - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी जांच क्यों नहीं हो रही?
सुप्रीम कोर्ट ने 15/04/2026 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया। दो महीने बीत गए हैं। पर उच्च शिक्षा विभाग 123 संदिग्ध प्राध्यापकों को मेडिकल बोर्ड के सामने नहीं ला पाया। विभाग के निर्देशों के बाद भी प्राध्यापक जांच से बच रहे हैं। इससे दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की धारा 91 का उल्लंघन हो रहा है। - फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट (Fake Divyang Certificate) पर क्या कार्रवाई होगी?
दिव्यांगजन आयुक्त ने सभी 123 प्राध्यापकों की सूची मांगी है। मेडिकल बोर्ड से पुनर्जांच कराई जाएगी। फर्जी पाए जाने पर सेवा समाप्त होगी। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के तहत न्यायिक कार्रवाई होगी। धारा 91 के उल्लंघन पर सजा का प्रावधान है। असली दिव्यांगों को न्याय दिलाना लक्ष्य है।
एमपी के 100 कॉलेजों में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति का आदेश
7 साल बाद अभ्यर्थियों को मिली राहत, सहायक प्राध्यापक भर्ती पर HC का बड़ा फैसला
सहायक प्राध्यापक के दिव्यांग सर्टिफिकेट के सत्यापन में 6 साल से उलझा उच्च शिक्षा विभाग
CM से मिलने निकली पीड़िता... पुलिस ने बैठा दिया पहरा ! आखिर किससे डर रहा सिस्टम?
फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari