एमपी में मानसून पड़ा धीमा, चपेट में आए 24 जिले, सीएम का गृह संभाग ज्यादा सूखा

Aman Vaishnav | Jul 05, 2026, 12:30 IST
Share
एमपी के 24 जिलों सूखे की चपेट में
एमपी के 24 जिलों सूखे की चपेट में

मध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में इस बार सामान्य वर्षा का सिर्फ 90 से 94 फीसदी पानी ही बरस सकता है। सबसे ज्यादा चिंता सीएम मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन की है। यहां सबसे कम बारिश होने का अनुमान है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में इस साल मानसून सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान है।
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह चेतावनी दी है।
  • राज्य सरकार ने 24 जिलों के लिए खास कार्ययोजना बनाई है।
  • सबसे ज्यादा चिंता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह संभाग उज्जैन को लेकर है।
  • सरकार ने किसानों की मदद के लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है।
मध्य प्रदेश में बारिश को लेकर हालात इस साल सामान्य नहीं दिख रहे हैं। राज्य सरकार ने इसे हल्के में नहीं लिया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन ने पहले से ही कमर कस ली है। साथ ही किसानों को समय रहते सचेत करने की तैयारी है।

paddy_crops-sixteen_nine-799479
paddy_crops-sixteen_nine-799479


क्यों बनी सूखे की आशंका

मौसम विभाग ने इस बार मध्य प्रदेश में सामान्य वर्षा का सिर्फ 90 से 94 प्रतिशत ही होने का अनुमान जताया है। एक जून से एक जुलाई के बीच सामान्य तौर पर 139.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन इस बार सिर्फ 92.4 मिमी बारिश ही दर्ज हुई। यानी करीब 47 मिमी की कमी रही।

वहीं मानसून के दूसरे चरण में भी राहत मिलने के आसार कम हैं। कई जिलों में अभी से 20 से 60 प्रतिशत तक बारिश की कमी दर्ज हो चुकी है।

अगर जुलाई और अगस्त में भी बारिश नहीं बढ़ी तो इसका सीधा असर खरीफ फसलों पर पड़ सकता है। इससे किसानों की आमदनी पर बड़ा खतरा मंडरा सकता है।

flash_drought_pexels-pixabay-sixteen_nine-840070
flash_drought_pexels-pixabay-sixteen_nine-840070


किन 24 जिलों में सबसे ज्यादा चिंता

सरकार ने जिन 24 जिलों को लेकर खास रणनीति बनाई है, उनमें उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी शामिल है।

साथ ही अलीराजपुर, झाबुआ, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, दतिया, ग्वालियर और भिंड शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा चिंता उज्जैन संभाग के जिलों को लेकर जताई गई है।

इन सभी जिलों में कृषि गतिविधियों और बारिश की स्थिति की लगातार निगरानी होगी। जरूरत के हिसाब से अलग-अलग एडवाइजरी जारी की जाएगी।

drought-297651
drought-297651


सरकार की सबसे बड़ी तैयारी क्या है

राज्य सरकार ने कृषि विभाग और राजस्व विभाग को मिलकर काम करने के निर्देश दिए हैं। इन 24 जिलों के लिए विशेष एडवाइजरी पहले ही तैयार कर ली गई है।

इनमें से सात जिलों में और भी बारीक माइक्रो प्लानिंग की जाएगी। कृषि विज्ञान केंद्रों के जरिए लगातार तकनीकी निगरानी होगी।

किसानों को मौसम के अनुसार खेती करने की सलाह मोबाइल संदेश, सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से दी जाएगी। जिला स्तर पर अफसरों को रोजाना हालात की समीक्षा करने को कहा गया है ताकि कोई भी बदलाव समय रहते पकड़ में आ जाए।

c57a6af6-9c7
c57a6af6-9c7


किसानों को क्या करना होगा

सरकार किसानों को कम अवधि और कम पानी में तैयार होने वाली फसलें अपनाने की सलाह देगी। दलहन, तिलहन और मोटे अनाज की खेती का रकबा बढ़ाने पर जोर रहेगा। हर इलाके की परिस्थिति के हिसाब से किसानों को वैकल्पिक फसल चुनने में मदद मिलेगी।

रिज एंड फरो, रेज्ड बेड और डायरेक्ट सीडेड राइस जैसी वैज्ञानिक खेती तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। इनसे कम पानी में भी अच्छी पैदावार ली जा सकती है। इससे किसानों को नुकसान से बचाने की कोशिश होगी।

बीज और सिंचाई का इंतजाम कैसा होगा

सरकार ने वैकल्पिक फसलों के बीज समय पर उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत खेत तालाब और जल संरक्षण ढांचों के निर्माण व मरम्मत का काम होगा।

साथ ही मौजूद जल स्रोतों का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा। सूक्ष्म सिंचाई तकनीकों को भी बढ़ावा दिया जाएगा ताकि कम पानी में भी खेती जारी रह सके। इससे सूखे के असर को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

bihar-farm-490856
bihar-farm-490856


सूखा पड़ा तो क्या करेगी सरकार

राजस्व विभाग ने साल 2020 की सूखा नीति के मुताबिक पूरी तैयारी कर ली है। विभाग के पास फिलहाल राहत कार्यों के लिए 20 करोड़ नौ लाख रुपए उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर और रकम भी जारी की जा सकती है।

इसले लिए सभी जिलों से क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान पहले ही बनवा लिए गए हैं। नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है ताकि किसी भी हालात से तेजी से निपटा जा सके।

ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी में अल नीनो का खतरा, किसानों की पैदावार 10% घटने की आशंका, अलर्ट जारी

El Nino: 56 साल तक देश के लिए बंद रही थी मानसून की भविष्यवाणी

अमानक बीज से बर्बाद फसल पर सिसक रहे किसान, चुप्पी साधे बैठी सरकार

इस बार मानसून 2026 में कम बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट- खरीफ फसलों पर खतरा मगर…

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • कृषि विभाग
  • राजस्व विभाग
  • भारतीय मौसम विज्ञान विभाग
  • राज्य सरकार
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल
गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें

By Raghvendra Singh Rathore

गहलोत ने इंदिरा गांधी की 1978 की रैली याद दिलाई, बोले- तब जनता पार्टी की सरकार गई थी, अब वोट बचाने के लिए दिल्ली पहुंचें
जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे

By Ashish Bhardwaj

जयपुर की 112 ग्राम पंचायतों में वोटिंग जारी: दोपहर 1 बजे तक 45.09 फीसदी मतदान, देर रात तक आएंगे नतीजे