मप्र पुलिस विभाग की ट्रांसफर लिस्ट में भी महिला शक्ति का बोलबाला

Vishwanath Singh | May 28, 2025, 19:43 IST
Share
The Sootr
The Sootr

भारतीय सेना की महिला अफसरों द्वारा जिस जांबाजी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। उसके बाद से देशभर में शीर्ष नेतृत्व पर पदस्थ होकर देश सेवा व समाजसेवा के लिए काम करने वाली महिलाओं के चर्चे होने लगे हैं।

मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट मंगलवार को जारी हुई है। इसमें अकेले डीएसपी की लिस्ट की ही बात करें तो 3 पेज की लिस्ट में महिला शक्ति का बोलबाला रहा है। कुल 53 अफसरों में से 25 महिलाएं हैं, जो कि लगभग 47 फीसदी हैं।

अब बड़ी संख्या में फील्ड पर दिखेंगी महिला

भारतीय सेना की महिला अफसरों द्वारा जिस जांबाजी से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया है। उसके बाद से देशभर में शीर्ष नेतृत्व पर पदस्थ होकर देश सेवा व समाजसेवा के लिए काम करने वाली महिलाओं के चर्चे होने लगे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को मध्यप्रदेश पुलिस की जो ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है, उसको भी महिला शक्ति से जोड़कर देखा जा रहा है। सूची के मुताबिक अब बड़ी संख्या में पुलिस महकमे में भी महिला अफसर फील्ड पर नजर आएंगी।

The Sootr
The Sootr

PM के कार्यक्रम में भी रहेंगी अधिकतर महिला अफसर

इंदौर मेट्रो का उद्घाटन कार्यक्रम 31 मई को भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक तय किया जा रहा है कि पीएम के कार्यक्रम में ड्यूटी पर अधिकतर महिला अफसरों को ही लगाया जाए। वहीं, पिछले दिनों सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी महिला अफसरों की फील्ड में ड्यूटी लगाने को लेकर अफसरों को निर्देशित किया था।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में मेट्रो टर्मिनल का नाम होगा मां अहिल्या, पीएम के झंडी वाली पहली यात्रा में यात्री सभी महिलाएं होंगी

इंदौर की तबादला सूची में भी 45% महिलाएं

पुलिस विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची में भी इंदौर के पुलिस महकमे में इस बार महिलाओं की संख्या काफी ज्यादा रही है। इंदौर से संबंधित कुल 11 अफसरों के तबादले हुए हैं। इनमें से भी महिला अफसरों की संख्या 5 है। जो कि कुल संख्या का लगभग 45 प्रतिशत है। वहीं, पुरूष अफसरों की संख्या 6 है।

इंदौर में इन अफसरों को भेजा इधर से उधर

– जूनी इंदौर एसीपी देवेंद्र धुर्वे की जगह विजय चौधरी को भेजा।

– हिमानी मिश्रा सहायक सेनानी 34वीं बिसबल धार को परदेशीपुरा एसीपी बनाया।

– गांधीनगर एसीपी रुबीना मिजबानी को हीरानगर ट्रांसफर किया।

– भोपाल महिला सुरक्षा एसीपी निधि सक्सेना को गांधीनगर एसीपी बनाया।

– हीरानगर एसीपी धैर्यशील येवले को एसीपी न्यायलयीन 1 बनाया।

यह खबर भी पढ़ें...पूर्वी रेलवे की ब्लॉगर-यूट्यूबर को चेतावनी, स्टेशनों पर वीडियो और फोटोग्राफी बैन

कुछ को इंदौर से बाहर तो कुछ बाहर से आए इंदौर

– विदिशा डीएसपी ज्योति शर्मा को इंदौर रेलवे डीएसपी बनाया।

– महू एसडीओपी दिलीप चौधरी को 34वीं वाहिनी बिसबल धार भेजा।

– इंदौर क्राइम ब्रांच एसीपी ललित सिकरवार को महू भेजा।

यह खबर भी पढ़ें...खाद्य अधिकारियों की फाइल मंत्री ने रोकी सवाल पूछने पर बोले, चलते-चलते नहीं पूछा जाता

डीएसपी प्रमोशन की लिस्ट में ये रहे अफसर

– देवास सीएसपी दिशेष अग्रवाल को एडिशनल डीसीपी आसूचना इंदौर बनाया।

– एसीपी यातायात नरेश बाबू अन्नोटिया को ट्रैफिक एडिशनल डीसीपी जोन 3-4 बनाया।

– डीएसपी पीटीएस गीता डोंगरे चौहान को एएसपी पीटीसी के रूप में प्रमोट किया।

यह खबर भी पढ़ें...ग्वालियर में नहाते समय साबुन से निकला ब्लेड, 10 साल के बच्चे का गाल कटा

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • महिला
  • अफसर
  • डीएसपी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा