mp-bujurg-2026-06-01-10-03-54
एमपी में अकेलेपन के साए में बुजुर्ग, अपनों से दूर होने पर बढ़ रही मुसीबतें
Aman Vaishnav | Published:
mp elderly population challenges global day parents
मध्यप्रदेश में बुजुर्गों का अकेलापन एक बड़ी सामाजिक चुनौती बन चुका है। NFHS-6 की रिपोर्ट के मुताबिक 57% परिवार न्यूक्लियर हो चुके हैं। इससे बुजुर्ग सुरक्षा, बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला...
- मध्य प्रदेश के शहरों और कस्बों में बुजुर्ग घरों में अकेले रहने को मजबूर हैं।
- एमपी में 57% परिवारों में बुजुर्गों का पुराना संयुक्त परिवार वाला सहारा छिन गया है।
- साल 2036 तक देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या बढ़कर 23 करोड़ हो जाएगी।
- देश के 78% बुजुर्गों के पास बुढ़ापे में पेंशन का कोई सहारा नहीं है।
- बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों में मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर है।
इनके बच्चे शहर से बाहर हैं या फिर विदेश में नौकरी कर रहे हैं। ऐसे में जब दवा लानी हो, या कोई काम हो तो बुजुर्ग किससे मदद मांगे? यह तस्वीर आज हमारे समाज के एक बहुत बड़े और दर्दनाक बदलाव को दिखाती है।
अकेले पड़ते बुजुर्ग, टूटते संयुक्त परिवार
इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में अब 57% परिवार न्यूक्लियर यानी एकल हो चुके हैं। इसका सीधा मतलब यह है कि हर 10 में से 6 घर ऐसे हैं, जहां बुजुर्गों को संभालने वाला पुराना संयुक्त परिवार का सहारा अब मौजूद नहीं है।
90f16057-3f5
आंकड़ों की नजर से बुजुर्गों की स्थिति
| मुख्य बिंदु | सर्वे और रिपोर्ट के आंकड़े |
| 2036 तक बुजुर्गों की आबादी | देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या करीब 23 करोड़ हो जाएगी, जो कुल आबादी का 15% होगी। |
| बीमारी का संकट | देश के 75% बुजुर्ग लंबे समय से चल रही किसी न किसी बीमारी से परेशान हैं। |
| शारीरिक और मानसिक अक्षमता | 40% बुजुर्ग शारीरिक अक्षमता और 20% मानसिक स्वास्थ्य की परेशानी से जूझ रहे हैं। |
| पेंशन का सहारा नहीं | नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक देश के 78% बुजुर्गों के पास पेंशन की कोई सुविधा नहीं है। |
उन्हें हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। जबकि उन्हें नियमित देखभाल की सबसे ज्यादा जरूरत है।
अपराधियों के निशाने पर अकेले बुजुर्ग
बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों के मामलों में मध्य प्रदेश एक बार फिर पूरे देश में सबसे ऊपर आ गया है।
- साल 2024 में मध्य प्रदेश में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के पांच हजार 875 मामले दर्ज किए गए थे।
- इससे पहले साल 2023 में यह संख्या पांच हजार 738 थी। यानी अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।
- साल 2024 में अकेले मध्य प्रदेश में बुजुर्गों की हत्या के 144 मामले दर्ज हपए थे। साथ ही गंभीर चोट पहुंचाने के 376 मामले दर्ज हुए हैं।
FAQ
- मध्य प्रदेश में बुजुर्गों के अकेले होने की मुख्य वजह क्या है?
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS) के मुताबिक, मध्य प्रदेश में अब 57% परिवार एकल यानी न्यूक्लियर हो चुके हैं। संयुक्त परिवारों के टूटने और बच्चों के नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहरों या विदेश चले जाने की वजह से बुजुर्ग घरों में अकेले रहने को मजबूर हैं। - मध्य प्रदेश में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध की क्या स्थिति है?
बुजुर्गों के खिलाफ होने वाले अपराधों में मध्य प्रदेश देश में सबसे ऊपर है। साल 2024 में यहाँ बुजुर्गों के खिलाफ अपराध के 5,875 मामले दर्ज किए गए, जिनमें हत्या के 144 और गंभीर चोट पहुँचाने के 376 मामले शामिल हैं।
लव मैरिज हो या अरेंज, एमपी में हर दिन हो रही एक ट्विशा की मौत, चौंकाएंगे ये आंकड़े
MP में हर दिन 90 से ज्यादा महिलाएं बन रहीं अपराध का शिकार, एनसीआरबी की रिपोर्ट में खुलासा
हिट एंड रन के मामलों में एमपी देश में नंबर एक, हर दिन हो रहे 34 से ज्यादा हादसे
एमपी में आज भी बोझ हैं बेटियां! बच्चों को त्यागने और भ्रूण हत्या के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad
शहपुरा ओवरब्रिज ने विधायक को रुलाया! एक घंटे जाम में फंसे अजय विश्नोई, सरकार पर भड़के
By Neel Tiwari
इलाज के लिए भर्ती हुए मरीज बने चूहों का शिकार, पैरों की अंगुलियां कुतरीं: पाली के सरकारी अस्पताल का हाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में पोस्टिंग का सौदा! होटल में 50 लाख से 1 करोड़ की डील, ओएसडी के ट्रांसफर की कहानी
By VINAY VERMA
जय विलास पैलेस के शून्य बिजली बिलों पर जिम्मेदारों की चुप्पी, एक माह बीता, न मेल का जवाब आया, न ही खंडन
By Sourabh Bhatnagar
रायपुर के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी गोरी क्रीम : 18 महिलाओं को हो चुका है गंभीर साइड इफेक्ट
By Umeshwari Baghel