प्रदेश के 14 विधायकों के खिलाफ लगी चुनाव याचिकाएं, धार विधायक नीना वर्मा, नेता प्रतिपक्ष सिंघार के खिलाफ भी लगे आवेदन

Pratibha Rana | Jan 22, 2024, 11:45 IST
Share
प्रदेश के 14 विधायकों के खिलाफ लगी चुनाव याचिकाएं, धार विधायक नीना वर्मा, नेता प्रतिपक्ष सिंघार के खिलाफ भी लगे आवेदन
प्रदेश के 14 विधायकों के खिलाफ लगी चुनाव याचिकाएं, धार विधायक नीना वर्मा, नेता प्रतिपक्ष सिंघार के खिलाफ भी लगे आवेदन

विधानसभा चुनाव के बाद तय समय 45 दिन खत्म होने के पहले मप्र के चुने हुए 14 विधायकों के निर्वाचन को लेकर कुल 16 याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर हो गई है।

संजय गुप्ता, INDORE. विधानसभा चुनाव के बाद तय समय 45 दिन खत्म होने के पहले मप्र के चुने हुए 14 विधायकों के निर्वाचन को लेकर कुल 16 याचिकाएं हाईकोर्ट में दायर हो गई है। शुक्रवार को निर्वाचन को चुनौती देने का अंतिम दिन था। इस अवधि में प्रिसिंपल बेंच जबलपुर, खंडपीठ इंदौर और ग्वालियर में कुल 16 के खिलाफ याचिका दायर की गई।

धार विधायक वर्मा के खिलाफ चौथी बार चुनौती

इंदौर खंडपीठ में इंदौर-उज्जैन संभाग के तीन विधायकों के खिलाफ याचिका दायर की गई है। धार से बीजेपी विधायक नीना वर्मा के निर्वाचन को लगातार चौथी बार चुनौती दी गई है। एक बार विधायकी शून्य भी कर दी गई थी। अधिवक्ता मनीष यादव के मुताबिक इंदौर खंडपीठ में वर्मा के अलावा गंधवानी के विधायक उमंग सिंघार, शाजापुर के विधायक अरुण भीमावत के खिलाफ चुनाव याचिका चलेगी।

45 दिन के भीतर जरूरी होती है याचिका

विधानसभा चुनाव के परिणाम 3 दिसंबर को आए थे। किसी भी विधायक के निर्वाचन को परिणाम के 45 दिन में हाई कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है। इसी के फलस्वरूप गड़बड़ी और अन्य आरोपों के साथ 18 जनवरी तक कुल 16 चुनाव याचिका पेश हुई है। सभी याचिकाएं पहले प्रिसिंपल बेंच में दायर की गई थी। क्षेत्र अधिकार के अनुसार इन्हें जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर भेजा जाएगा।

याचिकाओं में यह है आवेदन

अधिकतर याचिकाओं में करप्ट प्रैक्टिस का आरोप है। याचिकाओं में विजेता प्रत्याशियों पर करप्ट प्रैक्टिस के आरोप लगाए गए हैं। इसमें प्रचार के दौरान मतदाताओं को प्रलोभन देना, सभा-जनसंपर्क में वोट के बदले नोट देना, जनता से जुड़े कामकाजों के लिए लालच देना शामिल है। सबूत के रूप में प्रचार के दौरान बनाए गए वीडियो पेश किए गए हैं।

इन सभी के खिलाफ लगी याचिकाएं

- 1. सुरेंद्र चौधरी खिलाफ प्रदीप लरिया (विधायक नरयावली भाजपा)

- 2. कुंदन मालवीय खिलाफ कंचन तन्वे (विधायक खंडवा भाजपा)

- 3. अमोल उपाध्याय खिलाफ सीताशरण शर्मा (विधायक नर्मदापुरम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष भाजपा)

- 4. ध्रुवनारायण सिंह खिलाफ आरिफ मसूद (विधायक भोपाल मध्य कांग्रेस)

- 5. सरदार सिंह मेडा खिलाफ उमंग सिंघार (विधायक गंधवानी नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस)

- 6. रामगरीब खिलाफ अजय सिंह राहुल (चुरहट विधायक, कांग्रेस)

- 7. राकेश कुमार खिलाफ अजय सिंह राहुल (चुरहट विधायक, कांग्रेस)

- 8. कृष्ण त्रिपाठी खिलाफ अभय मिश्रा (सेमरिया विधायक कांग्रेस)

- 9. किशोर समरीते खिलाफ राजकुमार करहे (लांजी विधायक भाजपा)

- 10. हुकुम सिंह कराडा खिलाफ अरुण भीमावद (विधायक शाजापुर भाजपा)

- 11. राहुल लोधी खिलाफ चंदा सिंह गौर (जतारा विधायक कांग्रेस)

- 12. कपिलद्वज सिंह खिलाफ नागेंद्र सिंह (गूढ़ विधायक भाजपा)

- 13. पीसी शर्मा खिलाफ भगवान दास सबनानी (भोपाल विधायक भाजपा)

- 14. सुरेश भंडारी खिलाफ नीना विक्रम वर्मा (धार विधायक भाजपा)

- इसके साथ दो अन्य चुनाव याचिकाएं यह लगी है उमादेवी खिलाफ देवेंद्र प्रताप सिंह और विनोद खिलाफ देवेंद्र प्रताप सिंह

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP Assembly elections
  • मप्र विधानसभा चुनाव
  • election petitions against MP MLAs
  • election petitions against 14 MP MLAs
  • मप्र विधायकों के खिलाफ लगी चुनाव याचिकाएं
  • मप्र के 14 विधायकों पर चुनाव याचिकाएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा