अक्टूबर से बदलेंगे बिजली के नियम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
Sourabh Bhatnagar | Aug 07, 2026, 14:52 IST
electricity rates hike in mp
मध्य प्रदेश में जल्द बिजली का बिल और महंगा हो सकता है। उपभोक्ताओं को 3 प्रतिशत तक ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। यह बढ़ोतरी अक्टूबर महीने से लागू होने की संभावना है। बिजली दरों में कुछ नए चार्ज भी जोड़े जाएंगे। इससे बिल बनाने का तरीका भी बदल जाएगा।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्य प्रदेश में अक्टूबर से बिजली बिल 3 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
- बिजली दरों में कुछ नए चार्ज भी जोड़े जाएंगे।
- अब बिजली चोरी के नुकसान की भरपाई भी उपभोक्ता करेंगे।
- समीक्षा प्रक्रिया सितंबर में पूरी होगी, फिर अक्टूबर से बढ़ोतरी लागू होगी।
- एमपीईआरसी सुझाव और आपत्तियों पर फिलहाल सुनवाई कर रहा है।
क्यों बढ़ेगा बिजली बिल
बिजली चोरी से हुए नुकसान की भरपाई भी अब उपभोक्ता करेंगे। फिलहाल इस पर आपत्ति और सुझाव मांगे जा रहे हैं। सुनवाई की प्रक्रिया भी जारी है।
02ec03cd-832
सितंबर तक होगी समीक्षा
अप्रैल में भी बढ़ी थीं दरें
एमपीईआरसी का नया संशोधन
आयोग इनमें दूसरा संशोधन कर रहा है। इसके तहत एक नई व्यवस्था लागू हो रही है। बिजली वितरण कंपनियों की तकनीकी और वाणिज्यिक हानियां कम करने पर जोर है। कंपनियों के प्रदर्शन से जुड़े फायदे-नुकसान अब उपभोक्ताओं से साझा होंगे।
कैसे बढ़ रहा है बिल
अब अक्टूबर से एक नया चार्ज भी जुड़ेगा। फ्यूल चार्ज के साथ पावर परचेज चार्ज भी लागू होगा। इसके अलावा एक और बड़ा बदलाव होने वाला है। करीब 10 फीसदी तक बिजली चोरी (मप्र में बिजली चोरी) का बोझ भी उपभोक्ता के खाते में जुड़ेगा।
1851c020-f6a
आखिरी फैसला अभी नहीं
उपभोक्ताओं की जेब पर असर
अभी अंतिम फैसला बाकी
उपभोक्ताओं का बिगड़ेगा बजट
नए नियमों के तहत बिजली वितरण कंपनियों को बिजली चोरी, लाइन लॉस और अन्य तकनीकी-वाणिज्यिक नुकसान कम करने पर जोर देना होगा। कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करती हैं और नुकसान कम होता है तो उसका फायदा उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।
वहीं, अगर कंपनियों की लापरवाही से नुकसान बढ़ता है तो उसका असर उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा। यानी बिजली कंपनियों के फायदे और नुकसान को उपभोक्ताओं के साथ साझा करने की व्यवस्था लागू की जा रही है।
यह खबर क्यों जरूरी है
FAQ
- सवाल: मध्य प्रदेश में बिजली बिल कब और कितना बढ़ेगा?
जवाब: बिजली अधिकारियों के मुताबिक समीक्षा प्रक्रिया सितंबर में पूरी होगी। इसके बाद अक्टूबर से नई दरें लागू हो जाएंगी। इससे बिजली बिल में 2 से 3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। - सवाल: मध्य प्रदेश में बिजली दरों में बदलाव कौन कर रहा है और इसकी क्या प्रक्रिया है?
जवाब: यह बदलाव विद्युत विनियामक आयोग यानी एमपीईआरसी (Madhya Pradesh Electricity Regulatory Commission) कर रहा है। आयोग सप्लाई, टैरिफ और व्हीलिंग चार्ज से जुड़े नियमों में दूसरा संशोधन कर रहा है। सचिव उमाकांत पांडा के मुताबिक फिलहाल सुझाव और आपत्तियों पर सुनवाई चल रही है, उसके बाद ही नया प्लान लागू होगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
एमपी में प्रमोशन पर नया घमासान! बिजली कंपनियों में क्यों अटकी इंजीनियरों की तरक्की?
स्मार्ट मीटर से कमाई का नया तरीका, बढ़ा बिजली बिल कम कराना है तो देनी होगी फीस
MP में बिजली बिल का नया फॉर्मेट: ऐसे बचाएं 20% तक रूपए
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari