इलेक्ट्रिक वाहन खरीदना होगा महंगा! 27 मार्च के बाद खत्म हो रही है टैक्स छूट

Aman Vaishnav | Mar 19, 2026, 14:09 IST
Share
mp ev policy tax exemption ending march 2026
mp ev policy tax exemption ending march 2026

मध्य प्रदेश में ईवी खरीदारों को अब अपनी जेब ढीली करनी पड़ सकती है। सरकार द्वार दी जा रही 100% टैक्स छूट 27 मार्च को खत्म होने वाली है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और मोटर व्हीकल टैक्स में छूट नहीं मिलेगी।

मध्यप्रदेशमें इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खरीदने पर मिलने वाली बड़ी राहत अब खत्म होने वाली है। फिलहाल इलेक्ट्रिक दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में 100 फीसदी छूट दी जा रही है। यह छूट सिर्फ 27 मार्च तक ही है।

हैरान करने वाली बात यह है कि सरकार ने इस छूट को आगे बढ़ाने पर अब तक कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में 28 मार्च के बाद जो लोग ईवी खरीदेंगे उन पर अतिरिक्त खर्चा आ सकता है।

नई ईवी पॉलिसी क्या कहती है?

मध्य प्रदेश में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने 27 मार्च 2022 को एक नई ईवी पॉलिसी लागू की थी। ये पांच साल के लिए थी। इस पॉलिसी के तहत दो और चार पहिया वाहनों को जो छूट मिली थी वो सिर्फ एक साल तक ही रहेगी। हालांकि ई-बसों और ई-ट्रकों को ये छूट 27 मार्च 2027 तक मिलेगी क्योंकि इन्हें दो साल की छूट दी गई है।

पॉलिसी में बदलाव के लिए एक शर्त

ईवी पॉलिसी में अब रेट्रोफिटिंग यानी 15 साल पुराने पेट्रोल-डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलवाने पर मिलने वाली छूट सिर्फ एक साल तक ही रहेगी। इसके बाद ये भी खत्म हो जाएगी। अभी तक किट नहीं मिलने के कारण रेट्रोफिटिंग का काम सही से शुरू भी नहीं हो पाया है।

इस पॉलिसी में बदलाव के लिए एक शर्त है। ईवी में बदलाव केवल तब ही होगा जब तकनीक को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) से प्रमाणित किया गया हो। साथ ही इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से भी प्रमाणित हो।

रेट्रोफिटिंग पर सरकार ने अभी दोपहिया वाहनों पर 5 हजार, तीन पहिया पर 10 हजार और कार पर 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि घोषित की है।

पॉलिसी पर फैसला न होने से नुकसान

  • 100% मोटर व्हीकल टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट खत्म होने से, अब उपभोक्ताओं को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
  • कीमतें बढ़ने से लोग पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों की ओर वापस जा सकते हैं।
  • यही हाल रहा तो सरकार के लिए 5 साल में 40% दो पहिया और 15% चार पहिया ईवी बेचने का लक्ष्य पूरा करना मुश्किल हो सकता है।
  • प्रदूषण कम करने की कोशिशें धीमी पड़ सकती हैं। साथ ही स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में रुकावट आ सकती है।
    ये खबरें भी पढ़िए...
    एमपी न्यूज: PPP मोड पर चलेगी एमपी की राज्य परिवहन बस योजना, निजी ऑपरेटर नाराज
    इलेक्ट्रिक वाहन कितने खतरनाक? भारत के बड़े हादसे और सुरक्षा के नियम
    वाहन फिटनेस के लिए नई गाइडलाइंस, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए अब वीडियो रिकॉर्डिंग होगी अनिवार्य
    एक्सीडेंट में सिर्फ ड्राइवर नहीं… गलत लाइसेंस, गड्ढे और खराब सड़क बनाने वालों पर भी सवाल
Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • एमपी न्यूज
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • वाहन
  • नगरीय विकास एवं आवास विभाग
  • ईवी पॉलिसी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा