बैतूल, गुना की तरह क्या इन 12 जिलों के आबकारी अधिकारी भी हटेंगे, यहां के शराब ठेके इनसे भी कम

Sanjay Gupta | Apr 07, 2026, 10:40 IST
Share
mp excise officer action
mp excise officer action

आबकारी विभाग राजस्व लक्ष्य से करीब 3 हजार करोड़ रुपए पीछे है। बैतूल, गुना और अशोकनगर के अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं 12 जिले ऐसे हैं जहां प्रदर्शन और खराब है। अब सवाल है कि क्या इन जिलों के अधिकारियों पर भी कार्रवाई होगी?

News In Short

  • एमपी आबकारी विभाग राजस्व लक्ष्य से पीछे
  • बैतूल, गुना, अशोकनगर में कार्रवाई
  • 12 जिलों का प्रदर्शन और खराब
  • कई जिलों में 50 से 70 फीसदी ही लक्ष्य पूरा
  • अधिकारियों पर कार्रवाई को लेकर उठे सवाल

News In Detail

मध्य प्रदेश वाणिज्यिक कर विभाग की आबकारी नीति इस बार बुरी तरह पिटी है। राजस्व लक्ष्य का अभी तक 84 फीसदी ही हासिल हुआ है। लक्ष्य 19 हजार 960 करोड़ रुपए था, जिसके बदले करीब 16 हजार 900 करोड़ रुपए ही मिल सके हैं।

इससे नाराज होकर आबकारी आयुक्त दीपक सक्सेना (ias deepak saxena) ने बैतूल के जिला आबकारी अधिकारी अंशुम सिंह और गुना के साथ अशोकनगर के प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी गुरुप्रसाद केवट को निलंबित (आबकारी विभाग का एक्शन) कर दिया।

सस्पेंशन ऑर्डर में यह लिखा

निलंबन आदेश में लिखा गया है कि इन लोगों ने शराब दुकान निष्पादन और सरकारी राजस्व के लिए जरूरी कामों में सक्रियता नहीं दिखाई। इसके लिए प्रभावी तरीके से काम नहीं किया। इसलिए उन्हें निलंबित किया गया है।

बैतूल, गुना में क्या हुआ

बैतूल में 304 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन वहां सिर्फ 247 करोड़ की शराब दुकान बिकी, यानी 81 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ। गुना में 376 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन 277 करोड़ ही मिले, यानी 74 फीसदी ही पूरा हुआ।

वहीं, अशोकनगर में 216 करोड़ का लक्ष्य था, लेकिन वहां सिर्फ 175 करोड़ ही मिले, यानी 81 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ।

इन 12 जिलों में तो इनसे ज्यादा हालत खराब

इनसे भी खराब प्रदर्शन 12 जिलों में देखा गया है। नीमच में तो सिर्फ 28 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ, आलीराजपुर में 51 फीसदी, झाबुआ में 54 फीसदी, रतलाम में 61 फीसदी, छिंदवाड़ा में 55 फीसदी, शाजापुर में 66 फीसदी, आगर मालवा में 62 फीसदी, देवास में 70 फीसदी, राजगढ़ में 69 फीसदी, मंदसौर में 73 फीसदी, बड़वानी में 66 फीसदी और उज्जैन में सिर्फ 75 फीसदी ही लक्ष्य पूरा हुआ है। यह स्थिति बैतूल, गुना और अशोकनगर से भी खराब है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में इन जिलों के अधिकारियों पर भी कोई कार्रवाई होगी?

इन 12 जिलों में यह हैं अधिकारी

आलीराजपुर और झाबुआ में बसंती भूरिया, बड़वानी में रामचंद्र बरोड़, राजगढ़ में रितेश लाल, आगर मालवा में राजीव द्विवेदी, मंदसौर में रामहंस पचौरी, उज्जैन में निधि जैन, रतलाम में शादाब सिद्दीकी, नीमच में रामहंस पचौरी, शाजापुर में विनय रंगशाही, छिंदवाड़ा में भीमराव वैद्य और देवास में सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे पद पर काम कर रहे हैं।

ये खबरें भी करें...

इंदौर में महंगी बिकी शराब दुकान, लेबल लाइसेंस से अटका माल, आठ दुकान छोड़ सब बिकीं

MP में 489 शराब दुकानें निगम से चलाने की तैयारी, मॉडल देखने CG जाएंगे दो अफसर

शराब ठेकेदार सूरज रजक के खिलाफ FIR, 300 करोड़ की जमीन पर शराब दुकान के लिए कब्जा

नीलामी फेल: अब एमपी में निगम-मंडल चलाएंगे शराब की दुकानें

Tags:
  • आबकारी विभाग
  • आबकारी विभाग का एक्शन
  • वाणिज्यिक कर विभाग
  • राजस्व
  • दीपक सक्सेना
  • एमपी आबकारी विभाग
  • ias deepak saxena
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि