फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर बन बैठे सरकारी अफसर! रिपोर्ट न मिलने से अटके 156 से ज्यादा मामले

Aman Vaishnav | Mar 27, 2026, 14:21 IST
Share
mp fake caste certificate scam police officers investigation
mp fake caste certificate scam police officers investigation

मध्यप्रदेश के सरकारी तंत्र से फर्जी जाति प्रमाण पत्र का बड़ा मामला उजागर हुआ है। जांच में पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी रडार पर हैं। सरकारी विभागों के इस फर्जीवाड़े को विस्तार से जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

News In Short

  • टीएंडसीपी के जॉइंट डायरेक्टर से लेकर साइबर सेल डीएसपी तक के जाति प्रमाण पत्र संदेह के घेरे में हैं।
  • जनजातीय कार्य विभाग के अनुसार अनुसूचित जनजाति के लगभग 112 मामले अब भी अधर में लटके हुए हैं।
  • पुलिस और जिला कलेक्टरों से समय पर रिपोर्ट न मिलने के कारण 156 मामले अटके हैं।
  • राज्य सरकार के मुताबिक छानबीन समिति की प्रक्रिया अर्द्धन्यायिक होने से फैसला आने में देरी हो रही है।
  • 10 ऐसे मामले भी हैं जिनमें बिना कोई कार्रवाई किए फाइल सीधे बंद कर दी गई।

News In Detail

मध्यप्रदेश में सरकारी तंत्र के बड़े पदों पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला सामने आया है। प्रदेश की उच्च स्तरीय छानबीन समिति की जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि, टीएंडसीपी के जॉइंट डायरेक्टर से लेकर साइबर सेल के उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) तक के जाति प्रमाणपत्र (फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला) जांच के दायरे में हैं। इस मुद्दे ने सरकारी महकमे में हलचल मचा दी है।

120 मामले अब भी लंबित

जनजातीय कार्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 2020 से अब तक अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 174 मामलों का समाधान किया जा चुका है, लेकिन 112 मामले अभी भी लटके पड़े हैं।

वहीं अनुसूचित जाति विकास विभाग की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 से अब तक 123 मामले हल हो चुके हैं, लेकिन 120 मामले अब भी लंबित हैं।

रिपोर्ट न मिलने से अटके पड़े मामले

156 से ज्यादा मामले केवल पुलिस और कलेक्टर की रिपोर्ट न मिलने की वजह से अटके पड़े हैं। इसके अलावा 10 ऐसे मामले भी हैं जिनमें बिना कोई कार्रवाई किए फाइल सीधे बंद कर दी गई। समिति ने उन्हें खत्म मान लिया है।

छानबीन समिति की बैठक

इस मामले पर सरकार ने 1 अगस्त 2025 को सदन में लिखित जवाब दिया था। सरकार का कहना था है कि छानबीन समिति हर हफ्ते निराकरण के लिए बैठकें कर रही है। समिति की प्रक्रिया अर्द्धन्यायिक होने के कारण, आखिरी फैसले के लिए कोई निश्चित समय सीमा तय नहीं की जा सकती है।

FAQ

  1. मध्यप्रदेश में किन बड़े अधिकारियों के जाति प्रमाण पत्र की जांच हो रही है?
    जांच मुख्य रूप से टीएंडसीपी के जॉइंट डायरेक्टर और साइबर सेल डीएसपी पर केंद्रित है। इनके अलावा कई अन्य श्रेणी के अधिकारियों के दस्तावेज भी संदेह के घेरे में हैं।
  2. वर्तमान में कुल कितने फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले लंबित हैं?
    रिपोर्ट के अनुसार एसटी वर्ग के 112 और एससी वर्ग के 120 मामले लंबित हैं। कुल मिलाकर 232 से ज्यादा मामलों में अभी अंतिम फैसला आना बाकी है। देरी की मुख्य वजह संबंधित जिलों से जांच रिपोर्ट का समय पर न मिलना है।
ये खबरें भी पढ़िए...

एमपी के स्कूल शिक्षा विभाग में मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का घोटाला, अब कलेक्टर करेंगे जांच

एमपी न्यूज: पांच लाख सरकारी कर्मचारी करेंगे सेल्फ अप्रेजल, 30 अप्रैल तक मिलेंगे अप्रेजल फॉर्म

मध्यप्रदेश न्यूज: तीन बच्चे होने पर नहीं जाएगी सरकारी कर्मचारियों की नौकरी, प्रस्ताव को सीएम की मंजूरी

क्या बीजेपी विधायक गौतम टेटवाल ने फर्जी दस्तावेजों से जीता चुनाव?

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • अनुसूचित जाति
  • अनुसूचित जनजाति
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामला
  • जनजातीय कार्य विभाग
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र
  • फर्जी जाति प्रमाण पत्र का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा