MP में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नहीं होगी नौकरी, आयुक्त ने जारी किया बड़ा आदेश

Sanjay Gupta | Published:
Share
mp government jobs fake disability certificate
mp government jobs fake disability certificate

मध्य प्रदेश में फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट के जरिए नौकरी पाने वालों को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं। अब इस मामले में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है और सख्त आदेश जारी किए हैं। द सूत्र भी इस मुद्दे को लगातार उठाता रहा है।

मध्य प्रदेश में अब फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी हासिल करने वालों की खैर नहीं। द सूत्र की लगातार खबरों के बाद आयुक्त दिव्यांगजन, मप्र शासन ने सभी विभाग प्रमुखों को इस मामले में आदेश जारी किए हैं।

अब किसी भी भर्ती से पहले दिव्यांग प्रमाण-पत्रों की अच्छे से जांच की जाएगी, ताकि फर्जी दस्तावेज के जरिए नौकरी लेने वालों पर रोक लगाई जा सके।

यह दिया गया है आदेश

आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने यह आदेश सभी विभाग प्रमुखों को भेजा है। आदेश में बताया गया है कि आयुक्त दिव्यांगजन कार्यालय को लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग फर्जी दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाकर सरकारी भर्तियों में दिव्यांग कोटे का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे मामलों को गंभीर और दंडनीय अपराध माना गया है।

e363f380-ce4
e363f380-ce4


दो साल की सजा का प्रावधान

आयुक्त ने अपने पत्र में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 का भी जिक्र किया है। इसमें बताया गया है कि एक्ट की धारा 91 के तहत फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल कर नौकरी या कोई लाभ लेने पर दो साल तक की सजा हो सकती है। इसलिए सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे प्रमाण-पत्रों (दिव्यांग सर्टिफिकेट जांच नियम) की बारीकी से जांच करें और संदिग्ध मामलों को प्राथमिकता के साथ देखा जाए, खासकर जहां दिव्यांग आरक्षण के जरिए नौकरी हासिल की गई है।

नई भर्ती के पहले भी करो सूक्ष्म जांच

आयुक्त डॉ. खेमरिया ने द सूत्र से बातचीत में बताया कि नई भर्तियों में शामिल होने से पहले दिव्यांग प्रमाण-पत्रों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि पहले हो चुकी भर्तियों (MP News) में भी अगर फर्जी प्रमाण-पत्र को लेकर कोई शिकायत मिलती है तो उनकी जांच की जाएगी। फर्जी तरीके से दिव्यांग प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल करने पर एक्ट के तहत दो साल तक की सजा का प्रावधान है। यह कदम वास्तविक दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें...

फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने वाले 47 शिक्षकों का दोबारा होगा मेडिकल टेस्ट

आरक्षक भर्ती रद्द करने की याचिका खारिज, 129 अभ्यर्थियों की जांच करेंगे अफसर

मेडिकल ऑफिसर भर्ती में डॉक्टर्स को नहीं मिली मनपसंद पोस्टिंग, HC पहुंचा मामला

मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती: 2548 पदों पर भर्ती शुरू, बिना परीक्षा सिलेक्शन

Tags:
  • MP News
  • फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट
  • फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी
  • दिव्यांग सर्टिफिकेट जांच नियम
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट

By Sandeep Kumar

एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन

By Umeshwari Baghel

बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला

By Amresh Kushwaha

उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

By Umeshwari Baghel

रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम

By Jageshwar Prasad

खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में सीमेंट कंपनियों की मनमानी से बढ़ी टेंशन, तीन महीने में 80 रुपए प्रति बोरी तक बढ़े दाम
MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

By Amresh Kushwaha

MP के शिक्षकों की सैलरी पर संकट! ई-अटेंडेंस से वेतन काटने की तैयारी, शिक्षक संगठनों ने दी बहिष्कार की चेतावनी