साल खत्म होने पर, लेकिन नहीं निकला फ्री कोचिंग का टेंडर ! और कितने दिन चाहिए ?
Atul Dwivedi | Sept 10, 2026, 18:09 IST
साल खत्म होने पर, लेकिन नहीं निकला फ्री कोचिंग का टेंडर
मध्यप्रदेश में विशेष वर्गों के छात्रों के लिए फ्री कोचिंग योजना चलती है। योजना के संचालन में देरी सामने आई है। वर्ष 2026 खत्म होने में चार महीने बाकी हैं। सरकार अभी तक कोचिंग के लिए टेंडर नहीं निकाल पाई है।
समझें क्या है पूरा मामला
- एमपी में फ्री कोचिंग योजना का टेंडर अब तक नहीं निकला।
- सरदार पटेल कोचिंग योजना की कक्षाएं शुरू नहीं हुईं।
- पिछड़ा और अल्पसंख्यक छात्रों को योजना का इंतजार है।
- विभाग ने चार से पंद्रह दिन का समय बताया है।
- देरी से छात्रों की तैयारी प्रभावित होने का सवाल उठा है।
मामला क्या है ?
तब हमें पता चला कि पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए सरदार पटेल कोचिंग एवं प्रशिक्षण योजना चलती है। लेकिन इस योजना के तहत फ्री कोचिंग क्लासेस शुरु नहीं हो सकी है।
क्लासेस शुरु न होने की वजह है अब तक विभाग की तरफ से टेंडर न निकाल पाना। 10 सितंबर 2026 को एक बार फिर हमने पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग से संपर्क किया। हम जानना चाहते थे कि क्या अब फ्री कोचिंग के लिए टेंडर हो चुके हैं ?
इसके जवाब में पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विभाग के ओआईसी, अवधेश सिंह सिसौदिया ने बताया कि अभी तक टेंडर जारी नहीं हो सके हैं। इसके बाद द सूत्र ने पूछा कि और कितना वक्त इसमें लग सकता है। इसके बाद हमें बताया गया कि चार पांच दिन में भी काम हो सकता है। या फिर 15 दिन भी लग सकते हैं।
टेंडर ही नहीं निकाल सका
सवाल ये भी है कि क्या इस तरह छात्रों का साल खराब नहीं हो रहा ? क्योंकि जो गरीब छात्र महंगी कोचिंग का खर्च नहीं उठा सकते। उन पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए ये कोचिंग ही एकमात्र रास्ता है। ऐसे में जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा ?
पीएम भी कर चुके हैं ऐलान
हमारी पड़ताल में पता चला था कि आकांक्षा योजना, शौर्य संकल्प योजना, सरदार पटेल कोचिंग एवं प्रशिक्षण योजना के साथ साथ, शासकीय परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण संस्थान के कोर्स भी प्रदेश में चल रहे हैं।
सबसे बुरा हाल सरदार पटेल कोचिंग एवं प्रशिक्षण योजना का है। क्योंकि 18 अगस्त तक विभाग कोचिंग के लिए टेंडर नहीं निकाल सका था। ऐसे में सितंबर शुरु हो चुका है, और एक बार फिर वही कहानी सामने आ रही है कि टेंडर नहीं हुए हैं।
सरदार पटेल कोचिंग एवं प्रशिक्षण योजना क्या है ?
2026-27 में 17 करोड़ 25 लाख का बजट इसके लिए रखा गया है। दावा है कि प्रदेश के 10 संभागों में 4 हजार 500 छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाएगी। लेकिन ये योजना फिलहाल काम नहीं कर रही है। वजह है सरकार की शर्तों पर प्राइवेट कोचिंग संस्थानों की रुचि न होना।
बीते 3 सत्रों में कोचिंग ही नहीं चल पाई। इसकी सबसे बड़ी वजह है सरकारी टेंडर की शर्तें। क्योंकि सरकार इस योजना के तहत टेंडर जारी करती है, प्राइवेट कोचिंग संस्थान टेंडर मिलने के बाद ऑफलाइन तरीके से बैच लगाते हैं।
लेकिन कोविड के बाद से हालात बदल गए। कोचिंग संस्थान ऑनलाइन मोड पर चले गए, और सरकार आज भी छात्रों को ऑफलाइन ही पढ़ाना चाहती है।
बीत रहा है वक्त
फिर पंचायत सचिव और रोजगार सहायक की भर्ती होनी है। यानी एक के बाद एक बड़ी भर्तियां आनी हैं, पर फ्री कोचिंग शुरु न होने से क्या इन छात्रों का नुकसान नहीं हो रहा ?
कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय तिवारी कहते हैं, जिन अधिकारियों को स्कीम को चलाना है उनकी नीयत ठीक नहीं है। इसलिए योजनाएं सही तरीके से अंजाम पर नहीं पहुंचती।
एक तरफ फ्री कोचिंग स्कीम के हाल बेहाल हैं, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश सरकार ये दावा करती है कि वो निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी।
विद्यार्थियों को हर महीने 7,500 रुपए देने की बातें हो रही हैं। पर सवाल यही है कि योजनाएं शुरु तो हो जाती हैं, पर अंजाम पर क्यों नहीं पहुंचती ?
ये भी पढ़ें...
एमपी पुलिस भर्ती: 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए कब से होंगे आवेदन
आदिवासी सीटों को जीतने राहुल का मिशन 76, विक्रांत भूरिया को एमपी-छत्तीसगढ़ की कमान
एमपी-छत्तीसगढ़ रेल विस्तार : तीसरी और चौथी लाइन को मंजूरी, 656 किमी ट्रैक बढ़ेगा
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: 3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस
By Ashish Bhardwaj
EOW ने पेश किया 9500 पन्नों का पूरक चालान,रामगोपाल,देवेंद्र यादव और विनोद तिवारी समेत 12 आरोपी
By Arun Tiwari