सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा, अब स्कूल जाने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल योजना के तहत मिलेंगी फ्री साइकिल

Pratibha ranaa | Sept 24, 2024, 09:41 IST
Share
सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा
सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा

मध्य प्रदेश की छात्राओं की पढ़ाई में अब दूरी बाधा नहीं बनेगी, क्योंकि मोहन यादव सरकार मुफ्त साइकिल देने जा रही है। प्रदेश की 4 लाख 50 हजार छात्राओं को यह मुफ्त साइकिलें मिलेंगी।

मध्य प्रदेश की छात्राओं के लिए गुड न्यूज है। मोहन यादव सरकार अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 4 लाख 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल ( MP Free Cycle Yojana 2024 ) देने जा रही है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस योजना के कार्यान्वयन के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यह योजना उन छात्राओं के लिए है, जिनके घरों या हॉस्टल से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक है। लाभार्थी कक्षा 6 से 9वीं तक की छात्राएं होंगी।

पिछले साल का सफल अनुभव

पिछले साल इस फ्री साइकिल सप्लाई योजना के तहत कक्षा 6 से 9वीं तक के छात्रों को 4 लाख 7 हजार साइकिलें वितरित की गई थीं। बता दें, इस लाभ के लिए पात्रता केवल सरकारी स्कूलों की छात्राओं के लिए है। छात्राएं इस साइकिल का उपयोग स्कूल छोड़ने के बाद भी कर सकेंगी। इसके अलावा कक्षा 10वीं में जाने पर यदि छात्राएं किसी अन्य स्कूल में दाखिला लेती हैं, तो उन्हें साइकिल वापस नहीं करनी होगी। कक्षा 6 की छात्राओं को 18 इंच और कक्षा 9 की छात्राओं को 20 इंच की साइकिलें दी जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए...आयुष्मान भारत योजना : अब सड़क हादसों के घायलों को मिलेगा 1.50 लाख तक का इलाज

इस साल शुरू हुई थी योजना

यह योजना 2004-05 में शुरू की गई थी। शुरुआत में छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए 2400 रुपए की राशि दी जाती थी, लेकिन 2016-17 से लघु उद्योग निगम से साइकिलें खरीदकर देने का निर्णय लिया गया। इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्कूलों की दूरी के कारण छात्राएं अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हों।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • द सूत्र
  • मध्य प्रदेश न्यूज
  • मध्य प्रदेश न्यूज हिंदी
  • MP Free Cycle Yojana 2024
  • mp free bicycles girls
  • Free Bicycle Scheme
  • मप्र मुफ्त साइकिल योजना
  • मध्य प्रदेश की छात्राएं
  • मुफ्त साइकिल योजना 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज