फिर खाली हुआ खजाना, इस महीने 2500 करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार

Pratibha ranaa | Jun 09, 2024, 10:04 IST
Share
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया

केंद्र ने मप्र वित्त विभाग के प्रस्ताव पर राज्य को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेने की अनुमति दे दी है। प्रस्ताव लगभग डेढ़ महीने पहले भेजा गया था। दो दिन पहले ही स्वीकृति मिली है।

एमपी में राज्य सरकार का खजाना फिर खाली हो गया है। मप्र सरकार इसी महीने यानी जून में 2000 से 2500 करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। इसके लिए केंद्र ने मप्र वित्त विभाग के प्रस्ताव पर राज्य को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेने की अनुमति दे दी है। ( mp government 2500 crore loan )

सरकार ले सकती है 2000 से 2500 करोड़ का ​कर्ज

जानकारी के मुताबिक मप्र वित्त विभाग ने केंद्र को लगभग डेढ़ महीने पहले कर्ज लेने का प्रस्ताव भेजा था। केंद्र से अब इसको लेकर अनु​मति मिल गई है। प्रदेश पर कुल 3.73 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। अगर मोहन सरकार इस महीने में कोई मार्केट लोन लेती है तो ये इस वित्तीय वर्ष का पहला लोन होगा। इससे पहले मोहन सरकार ने 27 मार्च को तीन अलग अलग तरीके से कुल 5000 करोड़ का कर्ज लिया था।

ये खबर भी पढ़िए...कैसे चलेगा खर्चा, कर्ज में डूब चुकी एमपी सरकार! जीतू पटवारी ने किया चौंकाने वाला दावा

दूसरे राज्यों में मप्र की 1 लाख करोड़ की संपत्तियां

आरबीआई के नियमों के मुताबिक किसी भी राज्य के एसजीडीपी के 3% के बराबर राज्य कर्ज ले सकता है। मप्र की एसजीडीपी लगभग 15 लाख करोड़ है, जिसके मुताबिक प्रदेश की कर्ज लिमिट 45,000 करोड़ है। वित्त विभाग ने पिछले महीने अन्य राज्यों में स्थित मप्र सरकार की संपत्तियों की जानकारी मांगी थी। माना जा रहा है कि मप्र पर बढ़ते कर्ज के बीच विचार किया जा रहा है कि इन संपत्तियों में जो कानूनी पचड़ों से परे हैं, उन्हें किराए पर देकर या बेचकर अतिरिक्त आय जुटाई जाए। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र, यूपी, उत्तराखंड सहित कई राज्यों में मप्र की 1 लाख करोड़ की संपत्तियां हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Bank loot : कर्ज चुकाने बैंककर्मी ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी बैंक में 41 लाख की लूट

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया
  • मध्यप्रदेश सरकार कर्ज
  • मप्र वित्त विभाग
  • कर्ज लेगी मोहन सरकार
  • कर्ज के दलदल में मोहन सरकार
  • mp government 2500 crore loan
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच