एमपी के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, बोनस में मिलेगा पूरे महीने का वेतन, मंत्री ने की घोषणा

Sanjay Dhiman | Sept 03, 2025, 15:07 IST
Share
ministar rajpoot
Photograph: (the sootr)

मध्यप्रदेश में कर्मचारियों को एक माह के वेतन को प्रोत्साहन राशि के ताैर पर देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा चतुर्थ समयमान वेतनमान और गृह भाड़ा भत्ता भी दिया जाएगा।

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के नागरिक आपूर्ति निगम से जुड़े कर्मचारियों-अधिकारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। निगम के कर्मचारी लंबे समय से वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे, जिन्हें राज्य सरकार ने स्वीकृत करते हुए निगम के कर्मचारियों को एक महीने का वेतन बोनस के रूप में देने की घोषणा की है। साथ ही शासकीय कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य लाभ भी देने का ऐलान किया है।

इस नई घोषणा से नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी। इस वेतनवृद्धि और बोनस का लाभ भंडार गृह निगम के कर्मचारियों को भी दिया जाएगा। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित नागरिक आपूर्ति निगम और भंडार गृह निगम के संचालक मंडल की बैठक के दौरान लिया गया। इस बैठक में प्रदेश के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी मौजूद थे।

मिलेगा एक महीने का अतिरिक्त वेतन

राज्य के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने निगमों की बैठक के बाद दोनों निगमों के कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने इन निगमों के कर्मचारियों के लिए एक महीने का पूरा वेतन बोनस के रूप में देने की घोषणा की। यह बोनस वेतन निगम के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में दोनों निगमों के कर्मचारियों ने उत्कृष्ट कार्य किया है और निगमों को घाटे से उबारकर कमाई वाले निगमों में शामिल किया है, जिसके चलते राज्य सरकार ने कर्मचारियों को भी इस उपलब्धि का लाभ देने की घोषणा की है।

यह खबर भी पढ़ें...

मंत्रालय में सुरक्षा में चूक: मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कैबिन से चांदी की मूर्तियां गायब

एफसीआई ने एमपी का गेहूं लेने से किया इंकार, करोड़ों के कर्ज में डूबा नागरिक आपूर्ति निगम

फोर्थ पे और हाउस रेंट का ऐलान

नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों को अब चतुर्थ समयमान वेतनमान(fourth time-bound pay scale) मिलेगा, जिसका मतलब है कि उनके वेतन में समय के साथ वृद्धि होगी। इसके अलावा, कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा घोषित गृह भाड़ा भत्ता भी मिलेगा। इस फैसले से कर्मचारियों के जीवन स्तर में सुधार होगा, क्योंकि यह भत्ता उनकी दैनिक जरूरतों और लिविंग स्टैंडर्ड को बेहतर बनाएगा।

अब डबल से ज्यादा मिलेगी अनुग्रह राशि

खाद्य मंत्री राजपूत ने बताया कि निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों को अब दोगुनी से ज्यादा अनुग्रह राशि दी जाएगी। इस निर्णय से पहले निगम के कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को 50 हजार रुपए अनुग्रह राशि के रूप में दिए जाते थे।

बैठक में हुए निर्णय के अनुसार अब निगम कर्मचारी की सेवा के दौरान मृत्यु होने पर उसके परिवार को अनुग्रह राशि के रूप में एक लाख 25 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे, यह राशि पहले दी जाने वाली राशि से 75 प्रतिशत अधिक है। कर्मचारी की असमय मौत होने पर उनके परिवार को मदद देने के लिए राशि बढ़ाई गई है।

कर्मचारियों के आर्थिक लाभ से जुडे़ इस मामले को ऐसे समझें



एक माह का वेतन प्रोत्साहन: मध्यप्रदेश सरकार ने नागरिक आपूर्ति निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों को एक माह का मूल वेतन प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है।

चतुर्थ समयमान वेतनमान: निगम के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा, जिससे उनका वेतन समय-समय पर बढ़ेगा।

गृह भाड़ा भत्ता: कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा घोषित गृह भाड़ा भत्ता मिलेगा, जो उनके रहने की स्थिति को बेहतर बनाएगा।

अनुग्रह राशि में वृद्धि: कर्मचारियों की सेवा के दौरान निधन होने पर उनके परिवार को अब अधिकतम 1.25 लाख रुपये तक की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

नए सेवा पदोन्नति नियम: निगम में सेवा पदोन्नति के नए नियम 2025 को लागू किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा।

सेवा पदोन्नति नियम 2025 भी हुआ लागू

संचालक मंडल की बैठक में यह भी तय किया गया कि निगम में सेवा पदोन्नति (promotion) के लिए नए नियम 2025 को लागू किया जाएगा। इस नियम के तहत कर्मचारियों के कार्य प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पदोन्नति का अवसर मिलेगा, जो उनके करियर में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

यह खबर भी पढ़ें...

आटा, दूध से लेकर कार मोबाइल तक होंगे सस्ते, जीएसटी काउंसिल की बैठक शुरु, गुरुवार को आ सकती है खुशखबरी

जहां जन्म लेती हैं नदियां, वहां इस खास मकसद से पहुंच रहे मध्यप्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

अब ऐप से होगी गोदामों की निगरानी

बैठक के दौरान गोदामों से चोरी रोकने के लिए खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एमपी वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन केसभी सरकारी गोदामों की मॉनीटरिंग के लिए एक नया ऐप बनाने का निर्णय भी लिया। इस ऐप की मदद से निगम के कर्मचारी कार्यालय में बैठे-बैठे ही भंडार गृहों की निगरानी कर सकेंगे।

इस ऐप से जहां गोदामों की मॉनीटरिंग हो सकेगी, वहीं समय-सीमा में मेंटेनेंस का अलर्ट भी मिल जाएगा। मंत्री राजपूत ने निर्देश दिए हैं कि धान की खरीदी से पहले निगम के अंतर्गत आने वाले सभी गोदामों का मेंटेनेंस पूरा कर लिया जाए।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
  • कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान
  • promotion
  • नागरिक आपूर्ति निगम
  • एमपी वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन
  • एक महीने का वेतन बोनस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा