MP सरकार का बड़ा एक्शन, एक जिले में 56 मदरसों की मान्यता समाप्त
Jitendra Shrivastava | Jul 30, 2024, 20:04 IST
thesootr
मध्य प्रदेश में संचालित मदरसों को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री ने उनके भौतिक सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो मदरसे नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे हैं, उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाए...
मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जिले में जांच के दौरान 56 मदरसे बंद पाए गए, इसलिए इनकी मान्यता समाप्त करने के आदेश दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह एक्शन जिला शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लिया है। इस रिपोर्ट में बताया गया कि श्योपुर जिले में 80 मान्यता प्राप्त मदरसे संचालित हो रहे हैं। इनमें 54 मदरसे हैं ऐसे जिन्हें राज्य शासन से अनुदान प्राप्त हो रहा है।
मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के सचिव ने बताया कि प्रदेशभर में समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र में संचालित मदरसों का भौतिक निरीक्षण कराएं। निरीक्षण में जो मदरसे राज्य शासन के नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे हैं उनकी मान्यता समाप्त करने का प्रस्ताव मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड को भेंजे। नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे मदरसों को स्कूल शिक्षा विभाग से मिलने वाली मदद तत्काल बंद कराई जाएगी।
स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश के समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रों में मैदानी अमले से सभी शिक्षण संस्थाओं का सतत निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार की विभागीय योजनाओं का लाभ मिले, साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। स्कूल शिक्षा मंत्री ने प्रदेश में संचालित मदरसों की भौतिक सत्यापन की जांच में तेजी लाने के भी निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि जो मदरसे नियमानुसार संचालित नहीं हो रहे हैं, उनकी मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं के स्कूलों का भी भौतिक सत्यापन तेजी से किया जाए।
नियम से नहीं चलने वाले मदरसों की मदद बंद की जाएगी
स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिए निरीक्षण के निर्देश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar