कैसे चलेगा खर्चा, कर्ज में डूब चुकी एमपी सरकार! जीतू पटवारी ने किया चौंकाने वाला दावा

Pratibha ranaa | May 23, 2024, 08:24 IST
Share
मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री मोहन यादव

जीतू पटवारी ने डॉ मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार आने वाले समय में दूसरे राज्यों को मध्य प्रदेश की अचल संपत्ति का हिस्सा बेच या किराए पर दे सकती है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने चौंकाने वाली बात कही है। पटवारी ने मोहन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि एमपी सरकार दूसरे राज्यों में मौजूद एमपी की संपत्ति बेचने की तैयारी चल रही है। पटवारी ने श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

कर्ज में डूबी एमपी सरकार

दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया के जरिए मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पटवारी ने कहा कि सरकार आने वाले समय में दूसरे राज्यों को मध्य प्रदेश की अचल संपत्ति का हिस्सा बेच या किराए पर दे सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहन यादव की सरकार पूरी तरह कर्ज में डूब चुकी है। मध्य प्रदेश सरकार पर अभी 3 लाख 73 हजार करोड़ का कर्ज है। जन्म लेते के साथ बच्चा मध्य प्रदेश का बच्चा 50 हजार का कर्जदार हो जाता है।

दूसरे राज्यों में मौजूद एमपी की संपत्ति बेचने की तैयारी!

पटवारी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- वित्त विभाग ने सभी विभागों को पत्र लिखकर जानकारी भी मांग ली है। पूछा जा रहा है कि किस राज्य में कितनी संपत्ति किस रूप में है, उसका मूल्य क्या है? अगर किसी प्रॉपर्टी का कोर्ट में केस चल रहा है, किसी तरह का विवाद है तो इसकी भी जानकारी दी जाए। इस कवायद का मकसद मध्यप्रदेश के बाहर मौजूद विभिन्न विभागों की संपत्ति का डेटा जुटाना है। ताकी, उसे बेचकर या किराए पर देकर राशि जुटाई जा सके। संपत्ति के मौजूदा स्वरूप की जानकारी देने के साथ, उसके मौजूदा मूल्य की जानकारी भी चाही गई है।

पैसों की कमी नहीं, चिंता न करे कांग्रेस- सीएम

जीतू पटवारी के आरोप पर सीएम मोहन ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश का बजट 4 लाख करोड़ का है और सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। कांग्रेस के शासनकाल में मध्य प्रदेश का सालाना बजट 20 हजार करोड़ का था। अब बढ़कर चार लाख करोड़ का हो गया है। सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। सरकार सभी योजनाओं को लगातार चला रही है। आगे सीएम ने कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। मध्य प्रदेश विकासशील से विकसित राज्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा