ADPO सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के 357 पद रिक्त, भर्ती ही नहीं निकली
Sanjay Gupta | Jan 15, 2025, 09:36 IST
ADPO VACANCY
नोडल एजेंसी ईएसबी और पीएससी दोनों से ही सरकारी पदों पर खास भर्ती नहीं निकली है, लेकिन RTI से पता चला कि विधि विभाग में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के 357 पद खाली हैं।
मप्र सरकार लगातार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती के दावे कर रही है। सीएम मोहन यादव ने तो अब दो लाख 70 हजार रिक्त पदों की बात कही है, लेकिन इसके बाद भी नोडल एजेंसी ईएसबी और पीएससी दोनों से ही कुछ खास भर्ती नहीं निकली है। वहीं सूचना के अधिकार (RTI) में जानकारी मिल रही है कि पद खाली हैं। ऐसे ही एक खुलासा विधि विभाग को लेकर हुआ है, जिसमें सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी (ADPO) के रिक्त पदों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।
इसके पहले आयोग द्वारा केवल साल 2021 में ही इस पद के लिए भर्ती निकली थी और वह भी 256 पदों के लिए, जिसकी आखिरी भर्ती बीते साल 2024 में ही पूरी हुई है। लेकिन इसके बाद कोई भर्ती कैलेंडर इसका जारी नहीं हुआ है। सूचना के अधिकार आवेदन लगाने वाले अधिवक्ता मनुदेव पाटीदार ने कहा कि जब पद रिक्त है तो फिर भर्ती आना चाहिए थी लेकिन यह भर्ती नियमित नहीं आ रही है। इसके लिए डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा से भी मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दे चुके हैं।
पीएससी ने भर्ती नहीं निकाली, पद रिक्त
विधि विभाग से रिक्त पदों पर भर्ती की डिमांड नहीं भेजे जाने के चलते मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2025 के परीक्षा कैलेंडर में ADPO की भर्ती का कोई शेड्यूल नहीं रखा और ना ही कोई विज्ञप्ति (Press Release) जारी की है। वहीं, जब विभाग से सूचना के अधिकार में जानकारी मांगी गई तो इसमें उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 357 पद रिक्त होना बताया है। अब भर्ती के लिए विभाग ने डिमांड क्यों नहीं जारी की यह बड़ा सवाल है।
साल 2021 में ही निकली थी भर्ती
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari