एमपी में आदिवासी योजनाओं में गड़बड़ी, छात्रों की शिक्षा और गरीबों के हक से खिलवाड़
Aman Vaishnav | Jun 01, 2026, 15:00 IST
MP government review tribal welfare schemes
आदिवासियों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद सरकार ने कड़ा फैसला लिया है। अब जिला, संभाग और विभाग के स्तर पर इन योजनाओं की बारीकी से जांच होगी। साथ ही दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आदिवासियों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं में कई शिकायतें मिली हैं।
- सरकार ने अब इन योजनाओं की दो चरणों में बारीकी से जांच कराने का फैसला किया है।
- जांच के दौरान जहां भी काम में लापरवाही मिलेगी वहां जिम्मेदार अफसरों पर सख्त एक्शन होगा।
- आहार अनुदान योजना में फर्जी जियो-टैगिंग की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं।
- आकांक्षा योजना में पेमेंट में देरी से छात्रों की पढ़ाई और ट्रेनिंग पर बुरा असर पड़ा है।
दरअसल इन योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सरकार के पास लगातार कई तरह की शिकायतें पहुंच रही थीं। इन शिकायतों को देखते हुए सरकार ने 16 योजनाओं की दो स्तरों पर गहराई से समीक्षा करने की तैयारी कर ली है।
सरकार ने साफ संकेत दे दिए हैं कि काम में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। जहां भी गड़बड़ी या वित्तीय अनियमितताएं पाई जाएंगी, वहां सीधे तौर पर जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी और विभागीय कार्रवाई होगी।
दो स्तरों पर योजनाओं की जांच
- पहला स्तर (जिला और संभाग): सबसे पहले जिला और संभाग स्तर पर ग्राउंड जीरो पर जाकर देखा जाएगा कि योजनाओं की क्या प्रगति है। उन्हें कैसे लागू किया जा रहा है।
- दूसरा स्तर (विभागीय समीक्षा): इसके बाद राज्य स्तर पर विभागीय स्तर पर पूरे आंकड़ों और काम के तरीकों की बारीकी से दोबारा जांच की जाएगी।
जांच के दायरे में आने वाली योजनाएं
| क्र. सं. | प्रमुख योजनाएं |
| 1. | सीएम राइज विद्यालय योजना |
| 2. | पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति |
| 3. | आहार अनुदान योजना |
| 4. | धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान |
| 5. | आकांक्षा योजना |
| 6. | जनजातीय छात्रावास एवं आश्रम प्रबंधन |
| 7. | प्रधानमंत्री आदि आदर्श ग्राम योजना |
| 8. | जनजातीय स्वरोजगार एवं आर्थिक कल्याण योजना |
| 9. | सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन |
इन योजनाओं में मिलीं शिकायतें?
आकांक्षा योजना में छात्रों का नुकसान
इसका नतीजा यह हुआ कि छात्रों का पूरा पढ़ाई का सत्र प्रभावित हो गया। साथ ही उन्हें सही समय पर और अच्छी क्वालिटी की ट्रेनिंग नहीं मिल पाई।
आहार अनुदान योजना में अपात्रों को फायदा
आवास योजना में फर्जी जियो-टैगिंग का खेल
पोर्टल पर सरकारी पैसे से बने मकानों की जगह दूसरे लोगों के पहले से बने पक्के मकानों की तस्वीरें खींचकर अपलोड कर दी गईं, ताकि कागजों पर काम को पूरा दिखाया जा सके।
FAQ
- सरकार आदिवासियों की कितनी योजनाओं की जांच करवा रही है?
सरकार आदिवासियों के कल्याण से जुड़ी कुल 16 प्रमुख योजनाओं की जांच करवा रही है। इनमें सीएम राइज विद्यालय योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, आहार अनुदान योजना और आकांक्षा योजना जैसी बड़ी योजनाएं शामिल हैं।
आदिवासी जिलों में टेंडर और ठेके सीधे मंजूर कर सकेंगे कलेक्टर्स, फाइलों की लेटलतीफी होगी खत्म
अफसरों के रवैये से नाराज राज्यपाल मंगूभाई पटेल बोले- क्या आदिवासी बच्चे सिर्फ डांस करने के लिए हैं?
मध्यप्रदेश न्यूज: आदिवासी छात्र के लिए यूपीएससी कोचिंग के बदले नियम
एमपी न्यूज: अडानी के प्रोजेक्ट से आदिवासी परेशान, बोले- खतरे में है आजीविका
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman