लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा या नहींं, अब घर आकर पूछेगी सरकार, योजनाओं का होगा सोशल ऑडिट
Rohit Sahu | Apr 21, 2025, 12:25 IST
mp news ladli bahna
मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना जैसी प्रमुख योजनाओं का घर-घर जाकर सामाजिक मूल्यांकन कराएगी ताकि उनके असर और कमियों को जाना जा सके। इसके बाद कैग की तरह रिपोर्ट तैयार होगी
MP News:मध्य प्रदेश सरकार अब लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahna Yojana) समेत अपनी तमाम फ्लैगशिप योजनाओं का सोशल ऑडिट कराने जा रही है। यह ऑडिट केवल कागजों पर नहीं रहेगा, बल्कि अधिकारी और कर्मचारी घर-घर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करेंगे और योजनाओं के प्रभाव व कमियों की जानकारी जुटाएंगे।
वर्ष 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले शुरू की गई लाड़ली बहना योजना के तहत राज्य की 1.17 करोड़ महिलाएं प्रतिमाह 1250 रुपये की सहायता राशि प्राप्त कर रही हैं। इस योजना पर हर महीने लगभग 1550 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह योजना इतनी लोकप्रिय रही कि इसे महाराष्ट्र में भी लागू किया गया, और दिल्ली चुनाव में भाजपा ने इसी तर्ज पर वादा किया।
इस सोशल ऑडिट के अंतर्गत रिपोर्ट कैग (CAG) की तरह तैयार की जाएगी, अंतर केवल इतना होगा कि इसमें वित्तीय नहीं, सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा। इसका उद्देश्य योजनाओं की जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने के लिए सरकार जनसेवा मित्रों की सेवाएं लेने पर विचार कर रही है। प्रदेश में 9390 जनसेवा मित्र हैं, जिनकी सेवाएं पिछले वर्ष पूरी हो चुकी हैं। यदि योजना लागू होती है, तो इन्हीं के माध्यम से सोशल ऑडिट करवाया जा सकता है।
thesootr links
योजनाओं की समीक्षा के लिए बन रही विस्तृत रूपरेखा
शासन स्तर पर सोशल ऑडिट के लिए योजना तैयार की जा रही है। इसका प्रस्ताव सीएम मोहन यादव (CM Mohan yadav) के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद विभागों के बीच समन्वय बनाकर ऑडिट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य सिर्फ योजनाओं की रिपोर्ट बनाना नहीं, बल्कि उनकी प्रभावशीलता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
हर महीने खर्च हो रहे हैं 1550 करोड़, अब होगी समीक्षा
वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के लिए 18,669 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। यह योजना इतनी लोकप्रिय रही कि इसे महाराष्ट्र में भी लागू किया गया, और दिल्ली चुनाव में भाजपा ने इसी तर्ज पर वादा किया।
कैग जैसी बनेगी रिपोर्ट, लेकिन होगा सामाजिक मूल्यांकन
जनसेवा मित्रों की सेवाएं फिर ली जाएंगी
इन योजनाओं का भी होगा मूल्यांकन
- सोशल ऑडिट में केवल लाड़ली बहना योजना ही नहीं, बल्कि कई अन्य प्रमुख योजनाएं भी शामिल होंगी
- प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना: अब तक 52 लाख माताएं पंजीकृत। FY 2024-25 में 5.75 लाख हितग्राहियों को 264 करोड़ रुपये का भुगतान।
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना: 1.33 करोड़ परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न, अब तक 32.47 लाख टन वितरण।
- लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0: वर्ष 2024-25 में 2.43 लाख बालिकाओं का पंजीयन, अब तक 12,932 करोड़ रुपये खर्च।
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पथ विक्रेता योजना, पीएम आवास योजना समेत अन्य योजनाएं भी शामिल रहेंगी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari