MP में गोमांस पर 0% जीएसटी लगाने पर भड़के जीतू पटवारी, दी आंदोलन की चेतावनी

Sandeep Kumar | Sept 23, 2025, 18:39 IST
Share
jitu-patwari-protest
Photograph: (thesootr)

भोपाल में जीतू पटवारी ने मप्र सरकार के गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी लागू करने की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि गोभक्त मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चुप हैं। कांग्रेस इस निर्णय का विरोध करेगी।

मध्यप्रदेश में गोमांस पर 0% GST लगाने पर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल 18 सितंबर को राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग ने इस फैसले को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया।

22 सितंबर से यह नए जीएसटी दरें लागू हो गई हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस पर विरोध दर्ज किया है। इसे गोमांस के निर्यात को बढ़ावा देने वाला कदम करार दिया है।

जीतू पटवारी का आरोप

भोपाल में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि मप्र सरकार ने गोमांस पर जीरो प्रतिशत जीएसटी लागू कर दिया है। उन्होंने सवाल किया कि इसका क्या संदेश है, जबकि गोभक्त मुख्यमंत्री के मुंह से एक शब्द भी नहीं निकला।

पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस फैसले का विरोध करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कांग्रेस किसी भी कीमत पर गायों की हत्या नहीं होने देगी और गोमांस का निर्यात रोकेगी। 26 और 27 सितंबर को कांग्रेस पूरे मप्र में इस मुद्दे पर आंदोलन करेगी।

ये भी पढ़ें...28% जीएसटी चुकाने वाले उपभोक्ताओं को वापस मिले अतिरिक्त राशि: जीतू पटवारी

गोमांस के निर्यात पर सवाल

जीतू पटवारी ने यह सवाल उठाया कि भारत में गोमांस का निर्यात सबसे ज्यादा बढ़ा है, और यह मोदी सरकार के तहत हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन में गोमांस का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर हो रहा है, जबकि भाजपा नेता गाय के नाम पर वोट मांगते हैं। पटवारी ने यह भी कहा कि जब गाय के मांस का निर्यात बढ़ रहा है, तो सरकार ने इसे जीएसटी मुक्त क्यों किया है?

ये भी पढ़ें...पीएम मोदी ने की स्वदेशी और जीएसटी पर बड़ी घोषणाएं, 22 सितंबर से बदल जाएगी आपकी खरीदारी!

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेस पार्टी ने इस फैसले के विरोध में 26 और 27 सितंबर को प्रदेशभर में आंदोलन की घोषणा की है। पटवारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़कों पर गायों को घेरकर कलेक्टर ऑफिस ले जाएगी और इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, कांग्रेस नेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिलों में जाकर जीएसटी के तहत हुए लूट को बेनकाब करें। जनता को इस बारे में जागरूक करें।

adc1ceba-60f
adc1ceba-60f

34754ad9-b66
34754ad9-b66

ये भी पढ़ें...GST दरों में कटौती पर व्यापारियों से बातचीत करेंगे सीएम मोहन यादव, ऐसा रहेगा आज का पूरा कार्यक्रम

प्रदेश में माफिया राज का आरोप

पटवारी ने कहा कि अब मप्र में यह बात आम हो गई है कि राज्य सरकार माफियाओं की सरकार बन चुकी है। उन्होंने दावा किया कि वल्लभ भवन की 5वीं मंजिल पर माफियाओं का कब्जा है।

पटवारी ने कहा कि एमपी में कोई भी विभाग या सरकारी कार्यालय ऐसा नहीं है जहां बिना रिश्वत के काम होता हो। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी मंत्री ईमानदार नहीं है, और अगर ऐसा कोई मिला तो उनका नागरिक अभिनंदन करेंगे। पटवारी ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनका विचार भ्रष्टाचार से भरा हुआ है।

ये भी पढ़ें...GST शिकायत : बदलाव के बाद भी मिल रहा महंगा सामान, तो कहां-कैसे करें शिकायत? पूरी जानकारी

पटवारी के बयान पर क्या बोले खंडेलवाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पटवारी के आरोपों का खंडन किया है। खंडेलवाल ने कहा, मैंने जीएसटी की लिस्ट कई बार पढ़ी, मुझे तो ऐसा कुछ समझ में नहीं आया। जीतू पटवारी किस आधार पर यह कह रहे हैं, मुझे नहीं पता।

be indian-buy indian
be indian-buy indian

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • कांग्रेस
  • भोपाल
  • जीएसटी
  • जीतू पटवारी
  • गोमांस
  • भाजपा
  • हेमंत खंडेलवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती