मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी नया प्लेन, पिछले दो सालों से चल रहा खरीद का प्रयास, अब नए सिरे से शुरू होगी ये प्रक्रिया
Pratibha Rana | Dec 27, 2023, 24:00 IST
मध्यप्रदेश सरकार खरीदेगी नया प्लेन, पिछले दो सालों से चल रहा खरीद का प्रयास, अब नए सिरे से शुरू होगी ये प्रक्रिया
मध्यप्रदेश को नया प्लेन मिलने में 1.5 से 2 साल का समय लग जाएगा। तब तक किराए के प्लेन का सहारा लिया जाएगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार नया प्लेन खरीदना चाह रही है। नया प्लेन खरीदने की प्रक्रिया अभी शुरू होने पर भी प्लेन मिलने में लगभग दो साल लग जाएंगे, तब तक किराए के प्लेन का सहारा लेना पड़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अभी सरकारी यात्रा में इस्तेमाल कर रहे हैं। शिवराज सरकार में 12 निजी विमानन कंपनियों से अनुबंध किया गया था। लेकिन अब मोहन सरकार में जेट प्लेन खरीदने (Mohan government new plan) की प्रक्रिया नए सिरे शुरू की जाएगी।
दरअसल शिवराज सरकार में 150 करोड़ रुपए का बजट प्रविधान किया गया था। अमेरिका की टेक्स्ट्रान एविएशन कंपनी से बात हुई थी। कंपनी 208 करोड़ रुपए में जेट प्लेन देने के लिए तैयार भी हो गई थी, लेकिन आचार संहिता लागू हो जाने से प्रक्रिया रुक गई थी। अब मोहन यादव के नए सीएम बनने के बाद एक बार फिर जेट प्लेन खरीदने के लिए निविदा आमंत्रित की जाएगी।
फिलहाल मोहन यादव निजी विमान से यात्रा कर रहे है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 40 करोड़ रुपए बजट रखा गया है। इस बजट से विमानन कंपनियों को हवाई यात्रा के लिए भुगतान किया जा रहा है। फिलहाल सरकार के पास कोई विमान नहीं है।
एमपी में कमलनाथ सरकार ने 2020 के अगस्त महीने में 65 करोड़ रुपए में प्लेन खरीदा था। सरकार ने अमेरिकी एविएशन कंपनी ट्रैक्सट्रॉन से यह विमान खरीदा था। 6 मई को प्लेन ग्वालियर में हादसे का शिकार हो गया था। दरअसल कोरोना के समय प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की दिक्कत शुरू हो गई थी। सरकार ने अस्पतालों में इंजेक्शन पहुंचाने के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर और विमान का इस्तेमाल शुरू किया था। इसी दौरान रेमडिसिविर लाते समय प्लेन ग्वालियर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
शिवराज सरकार में था 150 करोड़ का बजट प्रविधान
फिलहाल निजी विमानों से सफर करते हैं मोहन यादव
कोरोना के समय हो गया था प्लेन दुर्घटनाग्रस्त
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari