एमपी में सरकारी कर्मचारियों के 4 कैडर खत्म, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश, कर्मचारी मंच करेगा आंदोलन

Ravi Awasthi | Dec 23, 2025, 23:12 IST
Share
4 cadres of government employees abolished in MP
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश सरकार ने चार कैडरों को समाप्त किया, जिसके तहत डेढ़ लाख कर्मचारी प्रभावित होंगे। कर्मचारी मंच ने विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के सरकारी महकमों में कर्मचारियों के चार कैडर खत्म कर दिए गए हैं। वित्त विभाग ने मंगलवार को इस आशय का आदेश जारी किया। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदेश कर्मचारियों के चार संवर्गों को समाप्त किए जाने का फैसला गत 16 दिसंबर को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया था। इसका हवाला देते हुए वित्त विभाग ने मंगलवार को सभी विभाग प्रमुखों के नाम एक आदेश जारी किया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

इन श्रेणियों के कर्मचारियों की नहीं होगी भर्ती

वित्त विभाग ने सरकार के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि भविष्य में कार्यभारित (वर्कचार्ज),आकस्मिक स्थापना(कंटिनजेंसी),स्थायी कर्मी (दैनिक वेतन भोगी) और स्थायी वर्गीकृत (240 दिवसीय सेवा)संवर्ग में किसी को शासकीय सेवा में ना रखा जाए।

आदेश में कहा गया कि वर्तमान में उक्त श्रेणियों में कार्यरत कर्मचारियों की सेवानिवृति होने के साथ ही उनका पद भी सांख्येतर यानी डाइंग होगा। इस निर्णय का अर्थ है कि इन पदों पर अब कोई नई भर्ती नहीं होगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

आईएएस संतोष वर्मा केस में टाइपिस्ट नीतू की जमानत की जिस तेजी से चली फाइल, उसी तेजी से हुआ जज का ट्रांसफर

नेशनल लेवल शूटर को स्कूल से निकाला, इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल पर गंभीर आरोप

करीब डेढ़ लाख पद होंगे खत्म

प्रदेश में इन चार कैडर में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या लगभग 1.25 लाख से 1.50 लाख के बीच बताई जा रही है। जैसे-जैसे मौजूदा कर्मचारी सेवानिवृत्त होंगे या पद रिक्त होंगे,ये पद अपने आप समाप्त होते जाएंगे।

इस फैसले के बाद मध्यप्रदेश शासन में अब केवल तीन तरह की सेवाएं रहेंगी। इनमें नियमित (रेगुलर),संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) और आउटसोर्स शामिल हैं।

मप्र कर्मचारी मंच ने जताया विरोध

इधर,मध्य प्रदेश कर्मचारी मंच ने सरकार के इस फैसले का विरोध जताया है। मंच ने वित्त विभाग के आदेश को कर्मचारी विरोधी बताते हुए

आंदोलन की चेतावनी दी है। मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक पांडे ने कहा कि मंच उक्त आदेश के खिलाफ 28 दिसंबर को राजधानी के अंबेडकर मैदान में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा।

यह खबरें भी पढ़ें...

एमपी के अफसरों को मिलेगा नए साल में पदोन्नति का तोहफा, 71 आईएएस बनेंगे पीएस और सचिव

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को राहत : प्रदेश में पांच कार्य दिवस की व्यवस्था बरकरार

दिहाड़ी कर्मचारी हुए अधिकार विहीन

पांडे ने कहा कि सरकार ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के पद समाप्त कर उन्हें अधिकार विहीन कर दिया है। वहीं,अंशकालीन कर्मचारियों का भविष्य भी अंधकारमय किया गया। मंच प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वित्त विभाग के ताजा आदेश से प्रदेश के छोटे संवर्ग के डेढ़ लाख कर्मचारी श्रमिकों में असंतोष व्याप्त है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश शासन
  • मध्य प्रदेश
  • वित्त विभाग
  • आंदोलन की चेतावनी
  • विरोध
  • कर्मचारियों के चार कैडर खत्म
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज