सरकार के सताए उच्च शिक्षा विभाग के हजारों कर्मचारियों का भविष्य अदालत के हाथ!
Sanjay Sharma | Jan 20, 2026, 22:56 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश के 5000 से ज्यादा अतिथि विद्वानों के नियमितीकरण और 'फॉलन आउट' विवाद पर हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित। क्या सरकार लागू करेगी हरियाणा मॉडल? जानें पूरी खबर।
NEWS IN SHORT
- गेस्ट फैकल्टी के भविष्य पर हाईकोर्ट में चल रही 291 याचिकाओं की सुनवाई।
- सरकार ने गेस्ट फैकल्टी को नियमित करने का वादा किया, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
- गेस्ट फैकल्टी को निर्धारित वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही, भेदभाव का सामना कर रहे हैं।
- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नियुक्ति का वादा किया था, लेकिन भूल गए।
- हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी, अब फैसला गेस्ट फैकल्टी के भविष्य को तय करेगा।
NEWS IN DETAIL
अतिथि विद्वानों का कहना है कि वे सभी पात्रता शर्तें पूरी करते हैं, फिर भी उन्हें वह मान-सम्मान और सुरक्षा नहीं मिल रही, जिसके वे हकदार हैं। चुनावी रैलियों में बड़े-बड़े वादे हुए, पंचायतें बुलाई गईं, लेकिन जमीन पर नतीजा अब तक सिफर ही रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
उच्च शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल: अतिथि विद्वानों की भर्ती प्रक्रिया में बार-बार बदलाव से बढ़ी परेशानियां
गेस्ट फैकल्टी: 9 दिन बाद भी उच्च शिक्षा विभाग की समिति तैयार नहीं कर पाई रिपोर्ट
हाईकोर्ट में फंसा पेंच: 291 याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित
कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब पूरे प्रदेश के 5000 से अधिक अतिथि विद्वानों की नजरें इसी ऐतिहासिक फैसले पर टिकी हैं। अगर फैसला उनके हक में आता है, तो सरकार को नियमितीकरण की दिशा में कदम उठाने ही होंगे। हाल ही में 70,80,90 फीसदी वेतन के मामले में भी हाईकोर्ट ने सरकार की नीति को समान काम समान वेतन के सिद्धांत के खिलाफ मानते हुए फैसला सुनाया है।
नियमित सुनवाई के बाद फैसले का इंतजार-
इन याचिकाओं पर सुनवाई के लिए जनवरी 2026 में 8, दिसम्बर 2025 में 6 और नवम्बर 2025 में भी 6 तारीख लग चुकी हैं। हाईकोर्ट में गेस्ट फैकल्टी की सुनवाई के दौरान भी सरकार का पक्ष जहां पुरानी दलीलों पर अड़ा रहा। सरकार के वकीलों की दलीलें याचिकाकर्ताओं की ओर से पैरवी करने आए सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंजाल्विस, हाईकोर्ट एडवोकेट एलसी पाटने के सामने फीकी पड़ गईं।
ट्रांसफर- नियुक्ति पर फॉलेन आउट का खेल
गेस्ट फैकल्टी का कहना है सरकार कई बार डेढ़- दो दशकों से पढ़ा रहे अतिथि विद्धानों को नियमित करने, निर्धारित वेतन और अन्य सुविधाएं देने का आश्वासन देती रही है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाउस में पंचायत बुलाकर अतिथि विद्धानों को भविष्य सुरक्षित करने और नियमित करने की घोषणा की थी, लेकिन चुनाव के बाद सरकार यह घोषणा भूल गई है।
निर्धारित मासिक वेतन देने से परहेज
नियुक्ति नियम समान फिर भी भेदभाव
ऐसे मामलों में गेस्ट फैकल्टी के समर्थन में कई फैसले सुनाए जा चुके हैं लेकिन सरकार ऐसा व्यवहार करती है जैसे ये फैसले हुए ही नहीं। गेस्ट फैकल्टी नियमित प्राध्यापकों से संबंधित सभी योग्यता रखते हैं, उनकी नियुक्ति के दौरान उच्च शिक्षा विभाग भी यही मानता है। कोर्ट के फैसलों के बाद भी सरकार नियमों का हवाला देकर अड़ी हुई है। जब निर्णय उनके खिलाफ आता है तो सरकार दूसरे नियम का हवाला देकर मामले को अटका देती है।
वादा किया लेकिन अब की जा रही अनदेखी
उनका कहना था जब सरकार उन्हें इस पद पर काम करने के लिए योग्य मानती है। वे सभी पात्रता पूरी करते हैं तो साल 1989 की तरह उन्हें नियमित नियुक्ति देने की जगह नए पाठ्यक्रमों के साथ पढ़कर आए युवाओं के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए मजबूर क्यों किया जा रहा है।
यह खबरें भी पढ़ें...
पूर्व पंजीकृत अतिथियों की भागीदारी से गेस्ट फैकल्टी को चॉइस फिलिंग में पिछड़ने का अंदेशा
CJI बीआर गवई की मां RSS कार्यक्रम में होंगी चीफ गेस्ट, अमरावती में होगा आयोजन
हरियाणा पैटर्न पर समिति भी दिखावा
सरकार भी अपना पक्ष रख चुकी है। ऐसे में अब निर्णय हाईकोर्ट के पास सुरक्षित है। प्रदेश के पांच हजार से ज्यादा अतिथि विद्धानों का भविष्य इस निर्णय पर निर्भर है। उनका मानना है सरकार की ओर से पुरानी दलीलें और नियुक्ति नियमों का हवाला दिया गया है। जबकि उनकी ओर से मजबूत तर्क रखे गए हैं। ऐसे में उन्हें कोर्ट से ही सामाजिक सुरक्षा का आस है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari