MP सरकार का बड़ा कदम, अतिथि शिक्षकों के लिए 50% आरक्षण की घोषणा

Raj Singh | Published:
Share
guest teacher
guest teacher

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत काम करने वाले अतिथि शिक्षकों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। अब सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षक भर्ती के दौरान अतिथि शिक्षकों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

मध्य प्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत काम करने वाले अतिथि शिक्षकों के लिए एक अहम जानकारी सामने आई है। अब सरकारी स्कूलों में नियमित शिक्षक भर्ती के दौरान अतिथि शिक्षकों के लिए 50% आरक्षण का प्रावधान किया गया है। यह जानकारी मध्य प्रदेश राजपत्र में 27 दिसंबर 2024 को प्रकाशित की गई है।

50% आरक्षण का प्रावधान

मध्य प्रदेश राजपत्र में (संशोधन) मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्ते एवं भर्ती नियम, 2018 के तहत यह घोषणा की गई है। बता दें कि सीधी भर्ती के दौरान प्रत्येक प्रवर्ग के लिए उपलब्ध रिक्तियों का 50% हिस्सा उन अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित होगा, जिन्होंने कम से कम तीन शैक्षणिक सत्रों तक और कम से कम 200 दिनों तक मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में काम किया हो।
शिक्षकों की कमी झेल रहीं यूनिवर्सिटी, कॉलेज और स्कूल, कैसे होगा सुधार

न्यूनतम शर्तें

यह आरक्षण तब लागू होगा जब अतिथि शिक्षक ने तीन शैक्षणिक सत्रों में से प्रत्येक में कम से कम 30 दिन काम किया हो। इसके अलावा, तीनों सत्रों में कुल 200 दिन का शैक्षणिक अनुभव होना चाहिए। यदि किसी कारणवश अतिथि शिक्षकों के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति नहीं हो पाई, तो बाकी पद अन्य योग्य अभ्यर्थियों द्वारा भरे जाएंगे।

मध्य प्रदेश राजपत्र
मध्य प्रदेश राजपत्र


अतिथि शिक्षक से शिक्षक ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

कैसे करें पुष्टि और डाउनलोड करें राजपत्र

यह जानकारी और नियमों की पुष्टि के लिए, आप मध्य प्रदेश राजपत्र को आसानी से ऑनलाइन पढ़ सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें, जो आपको मध्य प्रदेश राजपत्र की आधिकारिक वेबसाइट पर ले जाएगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • मध्य प्रदेश
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • अतिथि शिक्षक
  • आरक्षण
  • एमपी स्कूल शिक्षा विभाग
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल