डंडे से पीटा, स्कूटी से घसीटा, फिर पत्थर पटक कर ली जान, शख्स ने स्ट्रीट डॉग को दी दर्दनाक मौत
Vikram Jain | Oct 01, 2024, 16:45 IST
MP Guna street dog brutal murder Case
मध्य प्रदेश के गुना में एक फिर शर्मसार करने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स ने स्ट्रीट डॉग को बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा दिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पशुप्रेमियों का गुस्सा भड़क गया है।
BHOPAL. मध्य प्रदेश के गुना से एक बार फिर बेजुबान से क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने बेटी को काटने का बदला लेने के लिए स्ट्रीट डॉग (street dog) को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। साथ ही गुस्साए पिता ने स्कूटी से रस्सी बांधकर इस स्ट्रीट डॉग को सड़क पर घसीटा। बेजुबान से बर्बरता की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस घटना को लेकर पशु प्रेमियों और शहर के लोगों ने आक्रोश जताया है।
पूरा मामला गुना के नयापुरा क्षेत्र का है। यहां एक बच्ची को गली के कुत्ते ने काट लिया था। इसके बाद पिता ने पहले सड़क पर कुत्ते को डंडों से बेरहमी से पीटा, इसके बाद फिर उसे सड़क पर घसीटा। इतनी क्रूरता के बाद भी मन नहीं भरा तो दो लोगों ने कुत्ते को रस्सी से बांधकर स्कूटी से घसीटा। आखिर में सिर पर पत्थर पटका, दर्द से कराहते हुए कुत्ते ने दम तोड़ दिया।
कुत्ते से क्रूरता, पिटाई और सड़क पर घसीटे जाने के अलग-अलग सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि गली में घर के सामने एक शख्स डंडे से कुत्ते को बेरहमी से पीटता है, इसके बाद गली में लोग जमा हो जाते हैं।
दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोग स्कूटी से बेसुध कुत्ते को सड़क पर घसीटते हुए ले जाते हैं, कुत्ते के दोनों पैर को कपड़े से बांधकर घसीटा जाता है। दूसरे लोकेशन से सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि इस कुत्ते को गोदाम के सामने पटका जाता है। इसके बाद एक युवक पत्थर उठाकर कुत्ते पर पटक देता है। आखिर में कुत्ता तड़प-तड़प कर दम तोड़ देता है।
कुत्ते को दर्दनाक मौत दिए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। विचलित करने वाले सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने के बाद पशु अधिकार संगठन और लोगों में गुस्सा हैं। पशु प्रेमियों ने इस क्रूरता के लिए आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की हैं।
पुलिस ने मामले में गंभीरता को देखते कार्रवाई की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता का केस दर्ज किया है। बता दें कि गुना में कुत्तों से बर्बरता की यह घटना पहली नहीं है। इससे पहले सुभाष कॉलोनी में एक युवक ने कुत्ते के बच्चे को जमीन पर पटक-पटककर मार डाला था।
बेरहमी से स्ट्रीट डॉग की हत्या
सीसीटीवी में कैद हुई बेजुबान से क्रूरता
आखिर में पत्थर पटककर ली कुत्ते की जान
पशु प्रेमियों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By