बदमाशों ने मंदिर जा रहे ASI को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, लोगों ने बीच-बचाव किया तो मारी गोली

Vikram Jain | Sept 30, 2024, 21:14 IST
Share
MP Gwalior ASI Brijesh Yadav Deadly attack
MP Gwalior ASI Brijesh Yadav Deadly attack

मध्‍य प्रदेश के ग्वालियर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने ASI से जमकर मारपीट की। इन लोगों ने पुलिसकर्मी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

GWALIOR. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गुंडे-बदमाशों के हौसले बुलंद है। ग्वालियर में बदमाशों ने एएसआई पर जानलेवा हमला कर दिया। पहले सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लोहे की रॉड और बैट से पीटा गया। इस दौरान जब लोगों ने बचाने की कोशिश को तो बदमाश ने एएसआई पर फायर कर दिया। गोली कमर को छूते हुए निकल गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल एएसआई को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानें पूरा मामला

यह सनसनीखेज घटना ग्वालियर की कोटेश्वर कॉलोनी के गैस गोदाम के पास हुई। यहां सहायक उप निरीक्षक (ASI) 38 वर्षीय बृजेश पिता राधेश्याम यादव रहते हैं। शिवपुरी में पदस्थ फिलहाल निलंबित चल रहे हैं। एएसआई बृजेश यादव रविवार की शाम को घर के नजदीक मंदिर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में चेतन पांडेय, प्रियांशु दुबे समेत 6 साथियों ने रास्ता रोका फिर बृजेश यादव से गाली गलौज की, उन्होंने विरोध जताया को बदमाशों ने मारपीट शुरू कर दी।

लोहे की रॉड और बेसबॉल से पीटा

इस दौरान हमलावरों ने लोहे की छड़ से सिर पर वार किया। इसके बाद बेसबॉल से भी मारा। इन हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ाकर कर बीच सड़क पर मारपीट की। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो एक हमलावर ने कट्टे से एएसआई पर गोली चला दी। गोली कमर के पास निकल गई। इस दौरान हमलावरों ने लोगों को धमकाया और भाग निकले। इसके बाद पुलिस की टीम पहुंची और गंभीर रूप से घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया।

कुत्ते के काटने पर हुआ था विवाद

मामले में घायल एएसआई के परिवार का कहना है कि कुछ दिन पहले बृजेश यादव के बेटे को कुत्ते ने काट दिया था। इसके बाद गुस्साए पिता ने कुत्ते को पीट दिया। इस दौरान पड़ोसी चेतन और प्रियांशु ने रोका था, इसको लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से रंजिश चल रही है। इसको लेकर एएसआई पर पहले भी हमला किया गया था, और अब फिर वापस हमला हुआ है। इस मारपीट से पहले प्रियांशु की मां ने धमकी भी दी थी।

फिलहाल, घायल एएसआई बृजेश यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एएसआई का बयान दर्ज किया है। मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior Crime News
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • मारपीट
  • जानलेवा हमला
  • पुलिस पर हमला
  • एएसआई बृजेश यादव
  • ASI Brijesh Yadav
  • दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा