दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, बच्ची झुलसी

Anjali Dwivedi | Mar 06, 2026, 16:11 IST
Share
mp-gwalior-dowry-case-husband-threw-acid-on-wife
mp-gwalior-dowry-case-husband-threw-acid-on-wife

ग्वालियर में दहेज लोभी पति ने कार न मिलने पर पत्नी पर तेजाब फेंका। हमले में 4 महीने की मासूम बच्ची भी झुलसी। पुलिस ने आरोपी मनन अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू की।

News In Short

  • ग्वालियर में एसिड अटैक की यह घटना रात करीब 11 बजे हुई।
  • शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे।
  • हमले के दौरान 4 महीने की बच्ची मां की गोद में थी, जो एसिड की बूंदों से झुलस गई।
  • पीड़ित महिला के हाथ, पैर और जांघ झुलसे हैं, बचाने आए ससुर पर भी कुछ छीटे पड़ गए हैं।
  • कोतवाली थाना पुलिस ने दहेज एक्ट और हमले का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

News In Detail

Gwalior. मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद खतरनाक खबर सामने आई है। यहां लोहिया बाजार क्षेत्र में एक कलयुगी पति ने दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर अपनी ही पत्नी पर एसिड फेंक दिया। इस खौफनाक हमले के वक्त महिला की चार महीने की मासूम बच्ची उसकी गोद में थी, जो तेजाब की बूंदों से झुलस गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कब हुआ हमला?

यह विवाद तब और बढ़ गया जब योगिता ने एक नन्ही बच्ची को जन्म दिया। घटना एक मार्च रात करीब 11 बजे लोहिया बाजार में हुई। आरोपी पति मनन नशे की हालत में घर पहुंचा। उसने फिर से कार की मांग दोहराई और योगिता को अपने पिता को फोन करने के लिए मजबूर किया। जब योगिता ने विरोध किया और पिता की आर्थिक तंगी का हवाला दिया, तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गुस्से में पागल पति पास रखी एसिड की बोतल (महिला पर एसिड अटैक) उठा लाया और योगिता पर उड़ेल दी।

बचाने आए ससुर भी झुलसे

एसिड के हमले से योगिता के हाथ, बाएं पैर की पिंडली और जांघ बुरी तरह झुलस गए। हमले के वक्त उसकी चार महीने की बेटी गोद में सो रही थी, उस पर भी तेजाब की बूंदें गिरीं जिससे वह भी जख्मी हो गई। बहू की चीख-पुकार सुनकर ससुर महेंद्र अग्रवाल उसे बचाने दौड़े, तो उनकी शर्ट पर भी एसिड के छींटे पड़े। घटना के तुरंत बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायके पक्ष के लोग उसे और बच्ची को अपने साथ ले गए।

शादी के 20 दिन बाद ही शुरू हो गया था जुल्म

मिली जानकारी के मुताबिक डबरा की रहने वाली 28 वर्षीय योगिता अग्रवाल का विवाह 6 फरवरी 2024 को लोहिया बाजार के मनन अग्रवाल से हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुआ था। पिता ने अपनी सामर्थ्य से बढ़कर शादी में खर्च किया था, ताकि बेटी खुश रहे। शुरुआत के 15-20 दिन तो सब ठीक रहा, लेकिन जल्द ही ससुराल पक्ष का असली चेहरा सामने आ गया। पति मनन, ससुर महेंद्र और सास मिलकर योगिता पर मायके से कार दिलाने का दबाव बनाने लगे।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी मोहिनी वर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुबह दहेज एक्ट और जानलेवा हमलाकी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और मामले की जांच जारी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

16 साल से पेंडिंग एसिड अटैक केस को सुप्रीम कोर्ट ने कहा राष्ट्रीय शर्म, जानें क्या है वजह

शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह को नोटिस जारी, तिरंगे के अपमान का है आरोप

मध्य प्रदेश सरकार की सुप्रीम कोर्ट में अपील कर्मचारी हितों के खिलाफ, कर्मचारी संघों ने जताई आपत्ति

इंदौर में 946 करोड़ में बिके 23 शराब ग्रुप, अभी आधे ग्रुप की बिक्री बाकी

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior
  • ग्वालियर
  • महिला पर एसिड अटैक
  • एसिड अटैक
  • जानलेवा हमला
  • दहेज एक्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती