मैं पिस्टल मंगा रहा हूं... 3 मर्डर होंगे, युवक ने डॉक्टर्स को दी धमकी

Vikram Jain | Nov 05, 2024, 18:51 IST
Share
MP Gwalior youth threatened to murder doctors
MP Gwalior youth threatened to murder doctors

ग्वालियर में एक युवक ने वीडियो बनाकर सीएमएचओ, सिविल हॉस्पीटल के डॉक्टर्स को खुलेआम जान से मारने की धमकी दे डाली। वीडियो में युवक सीएमएचओ समेत 3 डॉक्टरों के कत्ल की धमकी दे रहा है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शख्स ने डॉक्टरों को धमकी जान से मार डालने की धमकी दे डाली। जगजीत सिंह नाम के युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी ग्वालियर CMHO, सिविल हॉस्पीटल के दो डॉक्टरों को खुलेआम जान से मारने की धमकी दी है। इसस पहले सोमवार को युवक ने सिविल हॉस्पिटल हजीरा में जमकर हंगामा किया था। हंगामा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन हंगामा कर रहा युवक अस्पताल से भाग निकला। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

युवक ने वीडियो बनाकर दी धमकी

जगजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर 50 सेकेंड का धमकी भरा वीडियो डाला है। वीडियो में वह कह रहा है कि अब मैं रिवाल्वर और पिस्टल मंगा रहा हूं... और 3 कत्ल करने जा रहा हूं... अब तुम कहीं भी छिप जाओ, बचोगे नहीं। मैं अपनी मां को सिंगल छोड़ कर जा रहा हूं, यदि मेरी मां को एक खरोंच भी आ गई तो अस्पताल को भी आग लगा दूंगा।

धमकी से दहशत में डॉक्टर्स

जगजीत सिंह जिन 3 लोगों को मारने की धमकी दे रहा है, उन लोगों में डॉ. प्रशांत नायक, डॉ. बिंदु सिंघल और CMHO शामिल है। हत्या की धमकी देने वाले वीडियो के वायरल होने के बाद डॉक्टर्स डरे हुए हैं। मामले में डॉ. बिंदु सिंघल ने किला गेट थाने में शिकायत की है।

भोपाल सेंट्रल जेल में बड़ी लापरवाही, ISIS आतंकी पर कैदी ने किया हमला

अस्पताल में भर्ती थी जगजीत सिंह की मां

मामले में डॉक्टरों का कहना है कि जगजीत सिंह की मां सियादुलारी कुछ दिनों पहले सिविल डिस्पेंसरी में भर्ती रही थी। उनके फेफड़े में कफ फंसा हुआ था। जिसका इलाज किया। डॉक्टरों ने नली लगाकर कफ निकाला था। मां के भर्ती रहने के दौरान युवक ने जमकर हंगामा किया था। वह स्टाफ को परेशान कर रहा था।

युवक ने लगाए थे ये आरोप

युवक ने मां को जहर दिए जाने का आरोप लगाया था। उसका कहना है कि मां को जहर दिया है, जिससे शरीर काला पड़ा है। दूसरी तरफ डॉक्टर्स ने आरोप को गलत बताया है। युवक की मां के ठीक होने के बाद अस्पताल से छूट्टी दे दी गई थी। महिला की सभी रिपोर्ट सामान्य आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था।

मामले में जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल डॉक्टर्स को धमकी देने वाली वीडियो के मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले में संज्ञान लिया गया है। जांच कराई जा रही है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior Crime News
  • Gwalior News
  • ग्वालियर क्राइम न्यूज
  • ग्वालियर न्यूज
  • धमकी
  • ग्वालियर स्वास्थ्य विभाग
  • धमकी भरा वीडियो वायरल
  • ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह
  • Gwalior SP Dharamveer Singh
  • डॉक्टर को धमकी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा