/sootr/media/media_files/YliqKS4mOp3u1c7wATPp.jpg)
Hand Transplantation : किडनी और लिवर की तरह अब हाथ भी दान किया जा सकेगा। दान किए गए हाथ को हादसे में हाथ गंवा चुके लोगों को प्रत्यारोपित ( Hand Transplantation ) किया जाएगा। हाथ दान के लिए लोग खुद को रजिस्टर करा सकते हैं। राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन ( NOTTO) ने हाथ प्रत्यारोपण को राष्ट्रीय रजिस्ट्री में शामिल कर लिया है। इस पर देश के सभी अस्पतालों में काम शुरू हो गया है।
ये खबर पढ़िए..मौसम की वजह से मोबाइल सेवाएं प्रभावित, कॉल और आवाज ड्रॉप्स से जूझ रहे लोग
मध्य प्रदेश में जल्द शुरू होगा हाथ प्रत्यारोपण
मध्यप्रदेश में जल्द ही हाथों का प्रत्यारोपण (कैडवर हैंड ट्रांसप्लांट) शुरू होगा। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन के बाद ब्रेन डेड मरीजों से हाथ दान में लेकर जरूरतमंदों में प्रत्यारोपित किया जाएगा। राज्य में हाथ प्रत्यारोपण से हर माह पांच से 10 मरीजों को लाभ मिलेगा।
दस लाख का खर्च
ब्रेन डेड मरीज के परिजन अन्य अंगों की तरह हाथ दान के लिए राजी होंगे तो हाथ को ऑपरेट कर संबंधित मरीज को लगाया जाएगा। हाथ प्रत्यारोपण में करीब 10 लाख रुपए खर्च होते हैं। सरकारी सुविधा मिलने पर यह खर्च कम हो सकेगा।
देश में अब तक 50 हाथ प्रत्यारोपण
अब तक दिल्ली, चंडीगढ़, और मुंबई जैसे शहरों में 50 हाथ प्रत्यारोपण हुए हैं। अब जिन अस्पतालों के पास लाइसेंस होगा, वहां यह प्रक्रिया शुरू होगी। नोटो की लिस्ट में अब तक किडनी समेत 12 अंगों के डोनेशन का रजिस्ट्रेशन होता था। हाथ डोनेशन को 13वें नंबर पर जोड़ा गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us