MP weather update : प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेजी बारिश से बढ़ रहा नर्मदा का जलस्तर
Sandeep Kumar | Jul 24, 2024, 20:06 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-24T195917.949
मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। सबसे बुरा हाल सागर जिले का है। यहां पर मकान गिर गए है बीना में तेज बारिश से लोगों को रेस्क्यू किया गया है। वहीं प्रदेश में हो रही बारिश से नर्मदा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है...
एमपी में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम बना हुआ है। सागर जिले में भारी बारिश हो रही है, यहां के जेरई गांव में घरों में पानी भरने के कारण लोगों ने छत पर रात काटी, 50 मवेशी बह गए, यहां तक कि बीना के बिल्धव गांव में 15 लोगों का रेस्क्यू किया गया।
वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते 10 मकान ढह गए। बताया जा रहा है कि बीना में बाढ़ के हालात बने हुए है, यहां पर घरों के अंदर चार फीट तक पानी भर गया। यातायात बाधित हो गया दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है। इसके अलावा एमपी के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल संभाग सहित 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया
सागर जिले के ग्राम मेहर में धसान नदी उफान पर है। नदी किनारे बने दो मकानों में पानी भरा गया। इन मकानों की दूसरी मंजिल पर 8 लोग फंसे थे। बाद में सागर से एसडीआरएफ की टीम पहुंची और सभी को बाहर निकाल लिया है।
लगातार हो रही बारिश से बीना में परासरी नदी के किनारे स्थित ग्राम बिल्धव में जल भराव घरों तक में होने के कारण लोगों का रुकना मुश्किल हो गया। 50 से अधिक लोग पानी में अपने घरों में फंस गए। घरों में रखा खाने-पीने का सामान भी बह गया।
भानगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम विल्धव में बाढ़ आने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों को इस संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू करने के लिए बुलाया गया है। एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।
दतिया के सेंवढ़ा में सिंध नदी स्थित सनकुआ धाम पर एक युवक तेज बहाव में बह गया। बुधवार दोपहर ग्वालियर के मुरार से 5 युवक यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पानी में उतरते समय अरविंद कुशवाहा नाम के युवक का पैर फिसल गया, और वह नदी के तेज बहाव में बह गया। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।
नर्मदापुरम में नर्मदा नदी का जलस्तर बुधवार को तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो 4 फीट जलस्तर बढ़ चुका है। वहीं बारिश से तवा नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है। तवा के कैचमेंट एरिया में पिछले चौबीस घंटे में 12.40 एमएम बारिश दर्ज हुई है।
![sandeep mishr]()
वहीं दूसरी ओर बारिश के चलते 10 मकान ढह गए। बताया जा रहा है कि बीना में बाढ़ के हालात बने हुए है, यहां पर घरों के अंदर चार फीट तक पानी भर गया। यातायात बाधित हो गया दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई है। इसके अलावा एमपी के इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल संभाग सहित 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया
सागर में धसान नदी उफान पर
भारी बारिश से बिगड़े हालात
एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा
56f1fdaa-326
दतिया की नदी में युवक बहा
बढ़ रहा नर्मदा और तवा नदी का जलस्तर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
sandeep mishr
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari