Chief Justice सुरेश कैत के आदेश पर इधर से उधर किए गए MP के 12 जज

Dolly patil | Nov 08, 2024, 08:29 IST
Share
तबादले
तबादले

मध्‍य प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के आदेश पर 12 जजों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए गए हैं। जिला सत्र न्यायाधीश, इंदौर ओमप्रकाश रजक का जिला एवं सत्र न्यायााधीश, पाटन, जबलपुर ट्रांसफर किया गया है।

हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के आदेश पर 12 जजों के ट्रांसफर करने के आदेश जारी किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जिला सत्र न्यायाधीश, इंदौर ओमप्रकाश रजक को जिला एवं सत्र न्यायााधीश, पाटन, जबलपुर ट्रांसफर किया गया है। इसी के साथलीगल सर्विस अथॉरिटी, खंडवा के सचिव यशवंत मालवीय को ओमप्रकाश रजक के स्थान पर इंदौर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में ट्रांसफरकिया गया है।

हाईकोर्ट का आदेश- 7 दिन में अपॉइंटमेंट लेटर जारी करें स्वास्थ्य विभाग

इनका भी हुआ ट्रांसफर

इसी तरह सतना के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव को इंदौर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदस्थ किया गया है। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव रत्नेश चंद्र बिसेन को प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश, सतना अजय श्रीवास्तव की जगह पर ट्रांसफर किया गया है। वहीं फैमिली कोर्ट केअतुल कुमार खंडेलवाल प्रधान न्यायाधीश को प्रधान न्यायाधीश फैमिली कोर्ट, भोपाल में ट्रांसफर किया गया है।

शिक्षाकर्मी शिक्षकों को नगरपालिका कर्मचारियों के बराबर ही मिले लाभ: HC

सात सिविल जजों का ट्रांसफर

हाई कोर्ट ( High Court) के रजिस्ट्रार जनरल धरमिंदर सिंह के अनुसार सात सिविल जज, सीनियर डिवीजन का भी तबादला किया गया है। इसमें शिवराज सिंह गवाली पन्ना से इंदौर, मोहम्मद नियामत हुसैन रिजवी आस्टा-सीहोर से ग्वालियर, द्वारका प्रसाद रतलाम से जबलपुर, निधि शाक्यवार पन्ना से इंदौर, अमरीश भारद्वाज इंदौर से सिवनी, श्वेता खरे ग्वालियर से जबलपुर और जगमोहन सिंह परासिया-छिंदवाड़ा से जबलपुर ट्रांसफर किए गए हैं।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • MP High Court
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी हाई कोर्ट
  • एमपी हाई कोर्ट का फैसला
  • Justice Suresh Kumar Kait
  • मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By Umeshwari Baghel

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर

By Sanjay Gupta

बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर