इंदौर हाईकोर्ट में 6 जस्टिस की कमी, 1.22 लाख केस लंबित, बार एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को बताईं समस्याएं

Sanjay Gupta | Oct 24, 2026, 16:37 IST
Share
इंदौर हाईकोर्ट में जजों की कमी और लंबित मामलों की समस्या चीफ जस्टिस के सामने रखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।
इंदौर हाईकोर्ट में जजों की कमी और लंबित मामलों की समस्या चीफ जस्टिस के सामने रखते बार एसोसिएशन के पदाधिकारी।

मध्य प्रदेश के चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे सात दिवसीय इंदौर प्रवास पर रहे। इस दौरान इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने उन्हें समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। सबसे बड़ी समस्या जस्टिस की कमी और लंबित मामलों की है। इंदौर हाईकोर्ट में जस्टिस के 14 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल केवल आठ ही पदस्थ हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन मिला चीफ जस्टिस से

चीफ जस्टिस ने इंदौर प्रवास के दौरान विभिन्न मामलों की सुनवाई भी की। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (High Court Bar Association) के अध्यक्ष मनीष यादव ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी भी मौजूद रही। एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस को विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। अध्यक्ष यादव ने जस्टिस की कमी से जुड़े आंकड़े भी प्रस्तुत किए। उन्होंने मामलों की सुनवाई में हो रही देरी की जानकारी दी। एसोसिएशन ने इंदौर में तीन अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की मांग की।

28 जज हाईकोर्ट में अटैच, 21 लाख केस लंबित: मध्यप्रदेश की अदालतों में न्याय की रफ्तार पर सवाल | 28 Judges Attached to High Court, 21 Lakh Cases Pending: Questions Raised on Pace of Justice in Madhya Pradesh Courts
एमपी में न्यायाधीशों को मिल रहे 16 तरह के भत्ते, फिर भी 21 लाख से ज्यादा केस पेंडिंग, 100 से ज्यादा जज ऑफिसों में अटैच
20 Oct 2026 ,
By Kaushiki
MP की अदालतों में 21 लाख से अधिक केस पेंडिंग हैं। फिर भी यौ से ज्यादा जज दफ्तरी कामों और प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। जजों को 16 तरह के भत्ते मिलते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि ये जज अदालतों में सुनवाई करें तो हर साल 30 हजार से अधिक लंबित मुकदमों का फैसला हो सकता है। आइए इस आर्टिकल को डिटेल से जानें।

इंदौर में 14 पद, केवल 8 जस्टिस पदस्थ

अध्यक्ष यादव ने बताया कि इंदौर हाईकोर्ट में जस्टिस के 14 पद स्वीकृत हैं। फिलहाल केवल आठ जस्टिस पदस्थ हैं। छह पद खाली होने से मौजूदा जस्टिस पर काम का बोझ बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने तीन अतिरिक्त जस्टिस की नियुक्ति की मांग की। इससे लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आ सकेगी। एसोसिएशन के अनुसार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में वर्तमान में कुल 38 जस्टिस पदस्थ हैं। जबकि वर्षों पहले जस्टिस के 54 पद स्वीकृत किए गए थे।

सवा लाख मुकदमे और सिर्फ 8 जज!
सवा लाख मुकदमे और सिर्फ 8 जज!
प्रदेश के कुल लंबित मामलों में इंदौर की हिस्सेदारी करीब 25 प्रतिशत है। केस पंजीयन करने वाले कर्मचारियों की संख्या भी कम है। एसोसिएशन ने कर्मचारियों के नए पद सृजित करने की मांग की। इन पदों पर जल्द भर्ती करने का भी आग्रह किया गया। चीफ जस्टिस ने इंदौर में दो जस्टिस की नियुक्ति का आश्वासन दिया।

इंदौर में रोज आ रहे 300 नए केस

एसोसिएशन के अनुसार इंदौर हाईकोर्ट(Indore High Court) में फिलहाल 1 लाख 22 हजार 729 मामले लंबित हैं। यहां प्रतिदिन करीब 300 नए मामले दर्ज हो रहे हैं। जस्टिस की कमी से मौजूदा बेंचों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। इससे मामलों की सुनवाई में लगातार देरी हो रही है।

बेदखली और संपत्ति विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई भी प्रभावित हो रही है। दीवानी मामलों के निपटारे में भी देरी हो रही है। एफआईआर निरस्त करने और जमानत संबंधी मामलों का भी काफी बोझ है। इसके चलते कई बार रोजाना सूचीबद्ध सभी मामलों की सुनवाई नहीं हो पाती।

छह हजार सदस्यों के लिए जगह कम

बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट परिसर में अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने की मांग भी की। एसोसिएशन के अनुसार अधिवक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में एसोसिएशन के करीब छह हजार सदस्य हैं। इनके लिए केवल एक हॉल और दो छोटे कमरे उपलब्ध हैं।

एसोसिएशन ने अपील अनुभाग का खाली परिसर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। इससे अधिवक्ताओं को बैठने और अन्य गतिविधियों के लिए अतिरिक्त जगह मिल सकेगी।

हाईकोर्ट में पार्किंग की समस्या भी उठाई

एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस के सामने पार्किंग की समस्या भी रखी। हाईकोर्ट परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। कार पार्किंग की व्यवस्था संभालने वाले कर्मचारियों की भी कमी है। एसोसिएशन ने इन समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की। चीफ जस्टिस ने मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
Tags:
  • जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • हाईकोर्ट बार एसोसिएशन
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • Indore High Court
  • High Court Bar Association
  • इंदौर न्यूज
  • एमपी हाईकोर्ट
LMB और गुड़ मिश्री मिष्ठान पर छापा, 35 हजार का लगा जुर्माना, मिठाई के पैकेट पर 1 नवंबर की थी डेट

By Ashish Bhardwaj

LMB और गुड़ मिश्री मिष्ठान पर छापा, 35 हजार का लगा जुर्माना, मिठाई के पैकेट पर 1 नवंबर की थी डेट
सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा : सहेली के पति ने ही की थी शिक्षिका और उसके 17 साल के बेटे की हत्या

By Umeshwari Baghel

सूरजपुर डबल मर्डर का खुलासा : सहेली के पति ने ही की थी शिक्षिका और उसके 17 साल के बेटे की हत्या
चार दशकों से कोई चुनावी मुकाबला नहीं, जानें कौन हैं लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गईं भीखी देवी?

By Jageshwar Prasad

चार दशकों से कोई चुनावी मुकाबला नहीं, जानें कौन हैं लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गईं भीखी देवी?
छत्तीसगढ़ में चौथी के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, स्कूल जाने से डरने लगा बच्चा, प्राचार्य पर FIR दर्ज

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में चौथी के छात्र की चोटी बनाकर काटे बाल, स्कूल जाने से डरने लगा बच्चा, प्राचार्य पर FIR दर्ज
राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा; दूल्हे ने सेहरा पहनकर डाला वोट

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं लाठी-डंडे चले, कहीं फर्जी वोटिंग पर हंगामा; दूल्हे ने सेहरा पहनकर डाला वोट
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जांच के लिए इंदौर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, हथियार सप्लाई के संदेह में एक हिरासत में

By Sanjay Gupta

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जांच के लिए इंदौर पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच, हथियार सप्लाई के संदेह में एक हिरासत में
दिवाली पर पोस्टरों से पटा भिलाई, टिकट की दौड़ में नेताओं ने शुरू किया प्रचार, जनता पूछ रही-अब क्यों आई हमारी याद?

By Umeshwari Baghel

दिवाली पर पोस्टरों से पटा भिलाई, टिकट की दौड़ में नेताओं ने शुरू किया प्रचार, जनता पूछ रही-अब क्यों आई हमारी याद?