एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी, एक के जिम्मे 14 हजार से ज्यादा केस! लाखों पेंडिंग
Aman Vaishnav | Jun 18, 2026, 13:15 IST
एमपी हाईकोर्ट में जजों की कमी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी से लंबित मामलों का बोझ बढ़ने वाला है। आने वाले महीनों में पांच जज रिटायर हो रहे हैं। इससे एक जज पर औसतन 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।
समझें क्या है पूरा मामला...
- एमपी हाईकोर्ट के सीनियर जज जस्टिस विजय कुमार शुक्ला 27 जून को रिटायर हो रहे हैं।
- अगले 14 महीनों में पांच जज रिटायर होंगे।
- हाईकोर्ट में फिलहाल करीब 4.90 लाख मामले लंबित हैं।
- इनमें से एक लाख 40 हजार मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं।
- जजों की संख्या घटने से हर जज पर 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।
कब-कब होंगे जज रिटायर
वहीं साल 2027 में जस्टिस राजेश कुमार गुप्ता 14 अगस्त को और जस्टिस आरके वाणी 17 अगस्त को रिटायर होंगे।
इस तरह 14 महीनों के भीतर पांच अनुभवी जज हाईकोर्ट से विदा ले लेंगे। नई नियुक्तियां समय पर नहीं हुईं तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।
स्वीकृत पद और हकीकत
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का कहना है कि हाईकोर्ट की स्थापना के बाद कभी भी सभी 53 पद नहीं भरे गए। यही वजह है कि मामलों की संख्या लगातार बढ़ती गई। हर बार जब कोई जज रिटायर होता है, उसकी जगह समय पर नई नियुक्ति नहीं हो पाती।
जब पद खाली रहते हैं तो बाकी जजों पर काम का दबाव बढ़ जाता है। इसका सीधा असर सुनवाई की रफ्तार पर पड़ता है। आम लोगों को न्याय मिलने में और देरी होने लगती है।
सुनवाई पर कैसे पड़ता है असर
वर्मा बताते हैं कि वर्तमान में एक जज औसतन 275 मामले निपटा रहे हैं। वहीं यदि पांच साल में पूरी पेंडेंसी खत्म करनी है तो हर महीने करीब 19 हजार 83 केस सुलझाने होंगे। इसके लिए कम से कम 70 जजों की जरूरत पड़ेगी। यह मौजूदा स्वीकृत संख्या से भी कहीं ज्यादा है।
FAQ
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में कितने जज रिटायर हो रहे हैं?
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जजों की कमी से लंबित मामलों का बोझ बढ़ने वाला है। अगले 14 महीनों में 5 जज रिटायर हो रहे हैं, जिससे एक जज पर औसतन 14 हजार से ज्यादा केस का भार आएगा।- हाईकोर्ट में कुल कितने मामले लंबित हैं?
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की तीन खंडपीठों में करीब 4.90 लाख मामले लंबित हैं। इनमें से 1.40 लाख मामले 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। यह आंकड़ा हर साल बढ़ रहा है।
ये खबरें भी पढ़िए...
MP में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के 151 मामले, जज से कमिश्नर तक घेरे में
इंदौर में सब्जी खरीद रहे जज की जेब से चोर ने आईफोन उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी
EOW पर हाईकोर्ट का जुर्माना, लगाई फटकार, समय पर जवाब न देना पड़ा महंगा
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava