NEET PG काउंसलिंग पर HC का एक्शन, NRI कोटे की सीट भरने पर अंतरिम रोक
Siddhi Tamrakar | Dec 19, 2024, 11:55 IST
NEET PG NRI QUOTA
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने NEET-PG काउंसलिंग में एनआरआई कोटे की सीटों पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह फैसला एक याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया, जिसमें सीट मैट्रिक्स को चुनौती दी गई थी।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने NEET-PG काउंसलिंग में एनआरआई कोटे की सीटें भरने पर अंतरिम रोक लगा दी है। यह फैसला एक याचिका पर सुनवाई के दौरान लिया गया, जिसमें सीट मैट्रिक्स को चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने फिलहाल इन सीटों के भरने पर रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
भोपाल निवासी डॉ. ओजस यादव ने सीट मैट्रिक्स को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह तर्क दिया कि निजी मेडिकल कॉलेजों में 15% सीटें एनआरआई कोटे के लिए निर्धारित हैं, लेकिन डीएमई ने इस आरक्षण को सही तरीके से लागू नहीं किया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चुनिंदा 8 ब्रांचों में एनआरआई कोटे की सीटों का प्रतिशत 40-50% तक पहुंचा दिया गया, जबकि दूसरी ब्रांचों में यह सीमा 15% तक ही रखी गई।
सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता जाह्नवी पंडित ने इस मामले में कहा कि सभी प्रक्रियाएं (Process) नियमों के मुताबिक पूरी की गईं। उन्होंने यह भी साफ किया कि 15% सीटें NRI कोटे के लिए तय हैं और उसी के अनुरूप काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही थी।
याचिका में क्या कहा गया?
काउंसलिंग प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप
डॉ. ओजस यादव ने यह भी आरोप लगाया कि डीएमई ने 22 तारीख की शाम को निजी कॉलेजों में खाली सीटों का विवरण पोर्टल पर पब्लिश (प्रकाशित) किया, लेकिन उम्मीदवारों से आपत्तियां और दावे दर्ज करने के लिए समय नहीं दिया। इसके बाद बिना समय दिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई, जो नियमों का उल्लंघन है।
सरकारी पक्ष का क्या कहना है?
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA